Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 5 May 2026 || 19:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»ममता बोलीं– वोट लूटे गए, नहीं दूंगी इस्तीफा, चुनाव प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल
          Headline

          ममता बोलीं– वोट लूटे गए, नहीं दूंगी इस्तीफा, चुनाव प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Kolkata News:  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव परिणामों के बाद अपने पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी, क्योंकि उनकी नजर में उनकी पार्टी चुनाव नहीं हारी है, बल्कि चुनाव प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं।

          मंगलवार को कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने कहा, “मैं इस्तीफा क्यों दूं? हम हारे नहीं हैं। वोट लूटे गए हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे चुनाव के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन हुआ और कई जगहों पर निष्पक्ष मतदान नहीं हो सका।

          मुख्यमंत्री ने निर्वाचन आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि आयोग ने निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाई और 100 से अधिक सीटों पर चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हुई। उन्होंने दावा किया कि मतगणना के दौरान कई स्थानों पर हिंसा हुई और उनकी पार्टी के एजेंटों को काउंटिंग सेंटर में प्रवेश तक नहीं दिया गया।

          ममता ने आरोप लगाया कि विरोधी दल के समर्थकों द्वारा उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव सामान्य तरीके से हारतीं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होती, लेकिन इस बार लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया गया है।

          उन्होंने आगे कहा कि अब वह इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरेंगी और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगी। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में राजनीतिक आंदोलन तेज हो सकता है।

          ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि उन्हें देश के कई प्रमुख विपक्षी नेताओं का समर्थन मिला है। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव और हेमंत सोरेन जैसे नेताओं ने उन्हें फोन कर समर्थन और एकजुटता का भरोसा दिया है।

          प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिषेक बनर्जी समेत तृणमूल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

          गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों तक सिमट गई है। ऐसे में राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, लेकिन ममता बनर्जी के इस रुख से सियासी टकराव और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bengal election controversy 2026 Election Commission controversy Mamata Banerjee resignation news Mamata Banerjee statement today TMC vs BJP Bengal
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में हुई 8 साल की बच्ची की ह/त्या का हुआ खुलासा, चाची निकली आरोपी

          May 5, 2026

          बिहार में 7 मई को होगा सम्राट मंत्रीमंडल का विस्तार, गांधी मैदान में होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह

          May 5, 2026

          पश्चिम बंगाल में 9 मई को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण,अमित शाह बने पर्यवेक्षक

          May 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          ममता बोलीं– वोट लूटे गए, नहीं दूंगी इस्तीफा, चुनाव प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल

          किशनगंज में हुई 8 साल की बच्ची की ह/त्या का हुआ खुलासा, चाची निकली आरोपी

          बिहार में 7 मई को होगा सम्राट मंत्रीमंडल का विस्तार, गांधी मैदान में होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह

          पश्चिम बंगाल में 9 मई को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण,अमित शाह बने पर्यवेक्षक

          गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, जीत के बाद बदला नहीं, बदलाव की बात होनी चाहिए- मोदी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.