Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 27 June 2026 || 12:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहे मां और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या,जमीन विवाद में रिश्तेदारों पर शक
          Headline

          बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहे मां और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या,जमीन विवाद में रिश्तेदारों पर शक

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 28, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bihar News:  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई। यह वारदात पानापुर करियात थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर मठ के पास सोमवार देर रात हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

          मृतकों की पहचान 30 वर्षीय रीता देवी, उनकी दो वर्षीय बेटी वैष्णवी और तीन महीने के बेटे कन्हैया के रूप में हुई है। तीनों के शव उनके घर के एक कमरे में बेड पर पड़े मिले। घटनास्थल से एक रस्सी भी बरामद की गई है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटकर हत्या की गई है।

          घटना के समय रीता देवी के पति मिठाई लाल शाह घर पर मौजूद नहीं थे। वह अपने भाई के साथ एक बारात में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 3:30 बजे जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद पाया। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचने पर उन्होंने यह भयावह दृश्य देखा। कमरे में उनकी पत्नी और दोनों छोटे बच्चों के शव देखकर उनके होश उड़ गए।

          मिठाई लाल शाह के अनुसार, एक ही रस्सी का इस्तेमाल कर तीनों की हत्या की गई है। उन्होंने इस घटना को साजिश बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिवार में कुल चार बच्चे हैं, जिनमें से दो अन्य बच्चे घटना के समय अपनी दादी उर्मिला देवी के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिससे उनकी जान बच गई।

          मृतका की सास उर्मिला देवी ने इस हत्याकांड के पीछे गांव के कुछ रिश्तेदारों पर सीधे तौर पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि परिवार का गांव में कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया है।

          घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले को गंभीरता से लेते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

          डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग भी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

          वही मामले को लेकर बताया जा रहा है कि सुबोध शाह का पूर्व से ही अपने पट्टीदारों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और मृतक महिला के पति की माने तो कल पट्टीदारों के द्वारा ही पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी दी गई थी जिसके बाद अब महिला और उसके दोनों मासूम बच्चे की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है।अपने पट्टीदारों पर हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद दो महिला को पुलिस ने अपने अभिरक्षा में लिया है

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          #MuzaffarpurMurder #BiharCrime #TripleMurder #CrimeNews #BreakingNews Muzaffarpur murder case
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भतीजी की लव मैरिज से नाराज दारोगा ने की युवक की हत्या फिर खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

          June 26, 2026

          रामगढ़ NH-23 पर कोयला लदे ट्रक व सवारी वाहन की भीषण टक्कर, बैंड पार्टी के 7 सदस्यों की दर्दनाक मौत

          June 26, 2026

          आपातकाल की वर्षगांठ पर जेपी के आवास पहुंचे नड्डा, लोकतांत्रिक मूल्यों को बताया प्रेरणा

          June 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          राम मंदिर दान मामले में जांच तेज, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

          भतीजी की लव मैरिज से नाराज दारोगा ने की युवक की हत्या फिर खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

          रामगढ़ NH-23 पर कोयला लदे ट्रक व सवारी वाहन की भीषण टक्कर, बैंड पार्टी के 7 सदस्यों की दर्दनाक मौत

          आपातकाल की वर्षगांठ पर जेपी के आवास पहुंचे नड्डा, लोकतांत्रिक मूल्यों को बताया प्रेरणा

          जमीन की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में भू- माफिया पंकज सिंह गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.