Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 11 September 2026 || 17:16
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सीएम सम्राट चौधरी का पुनौरा धाम दौरा, 2028 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का निर्देश, मां सीता मेडिकल कॉलेज’ बनेगा
          Headline

          सीएम सम्राट चौधरी का पुनौरा धाम दौरा, 2028 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का निर्देश, मां सीता मेडिकल कॉलेज’ बनेगा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bihar News:  जानकी नवमी एवं सीतामढ़ी महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुनौरा धाम पहुंचकर विधिवत मां जानकी की पूजा-अर्चना और दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर के पीछे स्थित उर्विजा कुंड का भी निरीक्षण किया और चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान आचार्य श्री रामभद्राचार्य जी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

          मुख्यमंत्री ने मंदिर निर्माण को लेकर अधिकारियों और निर्माण कार्य में लगी अहलूवालिया कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि हर हाल में दिसंबर 2028 तक मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि मां जानकी से जुड़े सभी धार्मिक स्थलों के विकास को प्राथमिकता दी जाए, ताकि इस क्षेत्र का समग्र धार्मिक और सांस्कृतिक विकास संभव हो सके।

          अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बताया कि पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी को मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी लेने के लिए भेजा था। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री बनने के मात्र दस दिनों के भीतर ही वह मां जानकी का आशीर्वाद लेने पुनौरा धाम पहुंचे थे।

          मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर भी बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जिले में बन रहे मेडिकल अस्पताल का नाम ‘मां सीता मेडिकल कॉलेज’ रखा जाएगा। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

          इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा घोषित ‘सीतापुरम’ परियोजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में इस परियोजना के विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

          कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री डुमरा प्रखंड के राघोपुर बखरी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने सैकड़ों वर्ष पुराने मठ के जीर्णोद्धार की आधारशिला रखी। इस मठ का पुनर्निर्माण रामायण रिसर्च कौंसिल द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के संरक्षण से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी। इस दौरे के जरिए राज्य सरकार ने स्पष्ट संकेत दिया है कि धार्मिक पर्यटन और बुनियादी विकास को साथ लेकर आगे बढ़ने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

          Maa Janaki Temple Development Punauradham Temple Construction Samrat Chaudhary's Visit पुनौरा धाम मंदिर निर्माण मां जानकी मंदिर विकास सम्राट चौधरी दौरा सीता मेडिकल कॉलेज Sitamarhi Festival सीतामढ़ी महोत्सव
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          September 11, 2026

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          September 11, 2026

          बाढ़ में नंगे पांव उतरीं भागलपुर डीएम अलंकृता पांडे, ग्राउंड जीरो पर सुनी पीड़ितों की समस्याएं

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          बाढ़ में नंगे पांव उतरीं भागलपुर डीएम अलंकृता पांडे, ग्राउंड जीरो पर सुनी पीड़ितों की समस्याएं

          JSSC CGL पेपर लीक मामले में कोडरमा में CID की छापेमारी, दो युवकों को लिया हिरासत में, रांची लेती गई टीम

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.