Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 24 August 2026 || 15:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»झारखंड»जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड: शूटर सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल
          झारखंड

          जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड: शूटर सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 22, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jharkhand News:  रांची में चर्चित जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को हथियार बरामद करने के लिए बुधवार सुबह कांके डैम इलाके में ले जाया गया था, जहां उसने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी।

          जानकारी के अनुसार, पंडरा क्षेत्र में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की हत्या के मामले में गिरफ्तार सत्यम पाठक से पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ था कि उसने दो हथियार कांके डैम के पास छिपा रखे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम उसे लेकर मौके पर पहुंची थी।

          बरामदगी के दौरान अचानक स्थिति तब बिगड़ गई जब सत्यम पाठक ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और फायरिंग करते हुए मौके से फरार होने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा के तहत गोली चलाई, जिसमें सत्यम पाठक के दोनों पैरों में गोली लगी। उसके हाथ में भी चोट आई है। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

          जांच में यह भी सामने आया है कि सत्यम पाठक का आपराधिक इतिहास पुराना है और वह पहले भी एक हाई-प्रोफाइल हत्या में शामिल रह चुका है। पुलिस के अनुसार, वह धुर्वा के पूर्व पार्षद और भाजपा नेता वेद प्रकाश सिंह की हत्या में भी शामिल था। यह घटना 7 जुलाई 2024 को हुई थी, जब बाइक सवार अपराधियों ने धुर्वा बस स्टैंड के पास बैठे वेद प्रकाश सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां 3 अगस्त 2024 को उनकी मौत हो गई थी।

          वहीं हाल ही में पंडरा ओटीसी मैदान के पास जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सत्यम पाठक को शूटर और विजय टेटे को मास्टरमाइंड बताया गया है।

          सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर हथियार बरामदगी की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान उसने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे घायल कर पकड़ लिया गया।

          फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना ने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

          #BhargavSinghMurder #JharkhandCrimeNews #PoliceEncounterRanchi #RanchiMurderCase #SatyamPathakEncounter
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          देवघर में सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों से पट गया बाबाधाम

          August 23, 2026

          धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और चोरी की बाइक के साथ सात अपराधी गिरफ्तार

          August 23, 2026

          पलामू में व्यापारी से लूट की साजिश नाकाम, कार्बाइन और कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

          August 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          देवघर में सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों से पट गया बाबाधाम

          खाली पेट एक्सरसाइज से ही नहीं घटता वजन, जानें क्या है सही तरीका

          धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और चोरी की बाइक के साथ सात अपराधी गिरफ्तार

          पंडित राजकुमार शुक्ल की जयंती पर होगा राजकीय समारोह: सम्राट चौधरी,चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार को सम्मान

          पलामू में व्यापारी से लूट की साजिश नाकाम, कार्बाइन और कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.