Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 20 April 2026 || 19:39
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»बिहार»नालंदा में बार बालाओं के नाच के दौरान गोली लगने से युवक की मौत, आज आनी थी तिलक
          बिहार

          नालंदा में बार बालाओं के नाच के दौरान गोली लगने से युवक की मौत, आज आनी थी तिलक

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bihar News:  नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के अमावा गांव में एक तिलक समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब कार्यक्रम के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। बताया जा रहा है कि समारोह में बार बालाओं का नाच चल रहा था, उसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो एक युवक को जा लगी।

          मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के गौसनगर गांव निवासी उपेंद्र प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है। हैरानी की बात यह है कि जिस दिन यह घटना हुई, उसी दिन शाम को छोटू का भी तिलक समारोह होने वाला था, जबकि उसकी शादी 27 अप्रैल को तय थी।

          मृतक के चचेरे भाई सूरज कुमार ने बताया कि वह अपने भाई के साथ दोस्त के तिलक समारोह में शामिल होने अमावा गांव आया था। कार्यक्रम घर की दूसरी मंजिल की छत पर चल रहा था, जहां बार बालाओं का नाच हो रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई। जब वह ऊपर पहुंचा तो देखा कि छोटू खून से लथपथ फर्श पर पड़ा हुआ था।

          सूरज ने बताया कि उसने मौके पर मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन वहां मौजूद लोग डर के कारण मौके से फरार हो गए। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

          स्थानीय लोगों के अनुसार, समारोह में अवैध हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा था और फायरिंग उसी दौरान हुई। हालांकि पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

          सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि घटना की जांच जारी है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

          बताया जा रहा है कि मृतक पहले भी लूटपाट और आर्म्स एक्ट के मामलों में बाढ़ और बिहारशरीफ जेल जा चुका था। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गोली किसने चलाई और इसके पीछे क्या वजह थी।

          यह घटना एक बार फिर शादी-ब्याह जैसे समारोहों में हर्ष फायरिंग के खतरनाक परिणामों को उजागर करती है, जिससे एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छिन गईं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          #BiharCrime #BreakingNews #NalandaNews तिलक समारोह गोलीकांड नालंदा फायरिंग घटना शादी से पहले मौत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रामभद्राचार्य जी ने पुनौरा धाम में बताए राम-सीता के सोलह दिव्य गुण, कहा-“सीताराम एक ही हैं”

          April 20, 2026

          ननद की शादी से पहले मातम, सनकी पति ने पत्नी को ईंट-पत्थर से कूचकर उतारा मौत के घाट

          April 20, 2026

          जदयू विधायक दल की बैठक में नही हो सका नेता का चयन टला, फैसला अब नीतीश कुमार पर

          April 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रामभद्राचार्य जी ने पुनौरा धाम में बताए राम-सीता के सोलह दिव्य गुण, कहा-“सीताराम एक ही हैं”

          गुमला से लापता बच्ची केस में हाई कोर्ट सख्त, दो हफ्ते का अल्टीमेटम,7 साल बाद भी सुराग नहीं, अब CBI जांच की चेतावनी

          नालंदा में बार बालाओं के नाच के दौरान गोली लगने से युवक की मौत, आज आनी थी तिलक

          ननद की शादी से पहले मातम, सनकी पति ने पत्नी को ईंट-पत्थर से कूचकर उतारा मौत के घाट

          जदयू विधायक दल की बैठक में नही हो सका नेता का चयन टला, फैसला अब नीतीश कुमार पर

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.