Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 20 April 2026 || 10:21
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»देश»Mamata Banerjee ने भवानीपुर से भरा नामांकन, कहा- यहीं से जीवन की शुरुआत,शो में उमड़ा जनसैलाब
          देश

          Mamata Banerjee ने भवानीपुर से भरा नामांकन, कहा- यहीं से जीवन की शुरुआत,शो में उमड़ा जनसैलाब

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 8, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Kolkata News:  Mamata Banerjee ने बुधवार को Bhabanipur विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उनके जीवन की शुरुआत इसी क्षेत्र से हुई है और यह इलाका उनके लिए बेहद खास है।

          नामांकन दाखिल करने से पहले ममता बनर्जी ने Kalighat स्थित अपने आवास से Alipore Survey Building तक एक भव्य रोड शो किया। इस रोड शो में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए और पूरे रास्ते तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में नारे गूंजते रहे। मुख्यमंत्री करीब 800 मीटर पैदल चलकर नामांकन केंद्र पहुंचीं और रास्ते भर हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन करती रहीं।

          नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि भवानीपुर उनके जीवन का आधार है। उनका जन्म और पालन-पोषण यहीं हुआ है, इसलिए इस क्षेत्र से उनका गहरा जुड़ाव है। उन्होंने राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए दावा किया कि इस बार पार्टी पहले से भी बड़े जनादेश के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

          उन्होंने याद दिलाया कि 2021 के विधानसभा चुनाव में Trinamool Congress ने 213 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार भी पार्टी मजबूत स्थिति में है और जनता का विश्वास उनके साथ है।

          इस दौरान मुख्यमंत्री ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कई लोगों के नाम सूची से हटाए जाने की शिकायतें मिल रही हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले को लेकर उनकी पार्टी फिर से अदालत का रुख करेगी।

          भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी का मुकाबला इस बार Bharatiya Janata Party के नेता Suvendu Adhikari से माना जा रहा है, जिससे चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

          नामांकन के दौरान Kolkata के मेयर फिरहाद हकीम के परिवार सहित कई स्थानीय नेता और समर्थक मौजूद रहे। तृणमूल कांग्रेस ने इस आयोजन को भवानीपुर की सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। पार्टी के अनुसार, इस क्षेत्र में विभिन्न समुदाय लंबे समय से साथ मिलकर रहते आए हैं, जो राज्य की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है।

          गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के 294 सीटों के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Mamata Banerjee Bhabanipur nomination Mamata Banerjee roadshow Kolkata TMC vs BJP Bhabanipur voter list controversy Bengal West Bengal election 2026
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केदारनाथ यात्रा 2026: पंचमुखी डोली रवाना, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट,अक्षय तृतीया पर शुरू हुई चारधाम यात्रा, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले

          April 19, 2026

          बंगाल चुनाव: वीडियो कांड के बाद ओवैसी-कबीर गठबंधन टूटा, बदलेंगे अल्पसंख्यक वोटों के समीकरण

          April 10, 2026

          बंगाल चुनाव: भाजपा संकल्प पत्र जारी, महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े वादे, अमित शाह का बड़ा ऐलान, घुसपैठियों पर जीरो टॉलरेंस

          April 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केदारनाथ यात्रा 2026: पंचमुखी डोली रवाना, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट,अक्षय तृतीया पर शुरू हुई चारधाम यात्रा, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले

          नालंदा में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हादसे का रचा झूठा नाटक]

          Heatwave Alert: झारखंड में गर्मी का कहर: डाल्टनगंज 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

          मध्य प्रदेश में बैंक लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे मास्टरमाइंड डेहरी स्टेशन से गिरफ्तार,15 लाख कैश और सोना बरामद

          सारंडा में नक्सलियों को सीआरपीएफ की आखिरी चेतावनी, 1 महीने में करें सरेंडर

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.