Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 21:09
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नवादा में पूर्व मंत्री व विधायक के बेटे की मौत मामले में धर्मशिला अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन, राजबल्लभ यादव ने दर्ज कराई FIR
          Headline

          नवादा में पूर्व मंत्री व विधायक के बेटे की मौत मामले में धर्मशिला अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन, राजबल्लभ यादव ने दर्ज कराई FIR

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 26, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Nawada News:   पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव और जदयू विधायक विभा देवी के पुत्र अखिलेश कुमार की मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान हुई उनकी मौत से परिजन और समर्थक आक्रोशित हैं। इस घटना के विरोध में गुरुवार को धर्मशिला अस्पताल के बाहर समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आपराधिक कार्रवाई की मांग की।

          प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संजय यादव ने आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण अखिलेश की जान गई। उन्होंने कहा कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने से स्थिति बिगड़ती गई। वहीं, पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव ने भी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

          अस्पताल में उन्हें करीब सात घंटे तक रोके रखा गया, जिससे अंदरूनी रक्तस्राव बढ़ता गया

          परिजनों के अनुसार, अखिलेश यादव अपने घर के पास से थार गाड़ी लेकर बाजार जा रहे थे, तभी रास्ते में एक पेड़ से वाहन टकरा गया। हादसे के बाद उन्हें तुरंत नवादा के धर्मशिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार का आरोप है कि बाहरी रूप से गंभीर चोट के निशान नहीं होने के बावजूद अस्पताल में उन्हें करीब सात घंटे तक रोके रखा गया, जिससे अंदरूनी रक्तस्राव बढ़ता गया।

          बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते बेहतर सुविधा वाले अस्पताल में भेजा जाता, तो उनकी जान बच सकती थी। राजबल्लभ यादव ने इस पूरे मामले को “मौत नहीं बल्कि हत्या” बताते हुए डॉक्टरों पर जानबूझकर लापरवाही करने का आरोप लगाया है।

          मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम धर्मशिला अस्पताल पहुंचकर जांच में जुट गई है। टीम के नेतृत्व में डॉ. आफताब कलीम ने बताया कि इलाज की पूरी प्रक्रिया, अस्पताल की व्यवस्था, सीसीटीवी फुटेज और संबंधित चिकित्सकों की भूमिका की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों के सत्यापन के बाद ही निष्कर्ष सामने आएगा।

          हाईटेक अस्पताल बनाने का ऐलान

          इस बीच, बेटे की मौत के बाद राजबल्लभ यादव ने नवादा में एक अत्याधुनिक अस्पताल बनाने की घोषणा भी की है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में आधुनिक मशीनें, विशेषज्ञ डॉक्टर और बेहतर इलाज की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि लोगों को दूसरे शहरों पर निर्भर न रहना पड़े।फिलहाल इस घटना को लेकर पूरे जिले में आक्रोश का माहौल है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। प्रशासन भी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Akhilesh Yadav death case Bihar Dharamshila Hospital negligence Rajballabh Yadav allegations अखिलेश यादव मौत मामला धर्मशिला अस्पताल लापरवाही नवादा हादसा बिहार अस्पताल विवाद Nawada accident राजबल्लभ यादव आरोप
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.