Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 1 November 2026 || 09:14
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Uncategorized»Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’
          Uncategorized

          Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

          today post liveBy today post liveMarch 11, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Ranchi News
          Ranchi News
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

           

          Ranchi News : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी अलग ही अंदाज में नजर आए। सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए वे साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। मंत्री के इस अनोखे अंदाज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। विधानसभा परिसर में साइकिल से पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज के समय में सबसे बड़ी पूंजी स्वास्थ्य है। इसलिए उन्होंने ‘हेल्थ इज वेल्थ’ का संदेश देने के लिए साइकिल से विधानसभा आने का फैसला किया।

          स्वस्थ रहने का संदेश देने की कोशिश

          डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों का स्वास्थ्य सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। ऐसे में जरूरी है कि लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक हों। उन्होंने बताया कि इसी सोच के साथ उन्होंने साइकिल चलाकर विधानसभा आने का निर्णय लिया, ताकि सभी विधायकों और आम लोगों को स्वस्थ जीवन का संदेश दिया जा सके। उनका कहना था कि यदि जनप्रतिनिधि खुद स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहेंगे, तो समाज में भी इसका सकारात्मक संदेश जाएगा।

          महंगाई को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

          इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा विधायकों के प्रदर्शन पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है और हर चीज के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके बावजूद भाजपा नेताओं को डांस की चिंता है। उन्होंने कहा कि जब जनता महंगाई से परेशान है, तब इस तरह के मुद्दों को उठाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इरफान अंसारी ने तंज कसते हुए कहा कि वे महंगाई को रोकने की बात कर रहे हैं, जबकि भाजपा के नेता डांस और डीजे की चर्चा में लगे हुए हैं।

          गैस संकट और जनता की परेशानी का जिक्र

          स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज हालात ऐसे हो गए हैं कि गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि गैस व्यवसायी और आम लोग भी विरोध जताने उनके घर तक पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जब घर-घर में जरूरत की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं, तब सरकार और नेताओं को गंभीरता से इस पर चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने भाजपा नेता नीरा यादव पर भी तंज कसते हुए कहा कि वे अच्छी सिंगर हैं, लेकिन अभी गाने का समय नहीं है, बल्कि जनता की समस्याओं पर ध्यान देने का वक्त है।

          Read More : झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

          वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी और भाजपा पर आरोप

          डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार आने वाले समय में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इलेक्ट्रिक चूल्हे की सुविधा उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि यह देख कर दुख होता है कि आज मां-बहनों को गैस सिलेंडर के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास जनता से जुड़े मुद्दों की कमी है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई, पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं, लेकिन इन मुद्दों पर भाजपा गंभीर नहीं दिखती। उन्होंने कहा कि डीजे जब्ती जैसे मुद्दों को लेकर आंदोलन करना केवल नौटंकी है और जनता सब कुछ देख रही है।

           

          bjp protest jharkhand assembly electric stove alternative gas cylinder price issue Health Minister Irfan Ansari inflation issue jharkhand Irfan Ansari irfan ansari bicycle irfan ansari on bjp irfan ansari statement jharkhand assembly budget session Jharkhand Political News jharkhand politics nira yadav statement
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सरायकेला में इंसाफ मांगने थाने पहुंची महिला से दरिंदगी, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 6 निलंबित

          October 31, 2026

          धनबाद IIT-ISM में बड़ा हादसा, आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत,पुलिस जांच में जुटी

          October 31, 2026

          झारखंड के 28 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, अनूप बिरथरे भी शामिल

          October 31, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में ओवरलोड ट्रैक्टर का कहर, नेशनल बॉक्सिंग रेफरी सह शिक्षिका की मौत

          अररिया में टैंकर से हो रही थी शराब की तस्करी, 2777 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          सरायकेला में इंसाफ मांगने थाने पहुंची महिला से दरिंदगी, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 6 निलंबित

          धनबाद IIT-ISM में बड़ा हादसा, आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत,पुलिस जांच में जुटी

          झारखंड के 28 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, अनूप बिरथरे भी शामिल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.