Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 14:45
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार
    Headline

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Giridih News:  झारखंड के गिरिडीह जिले में बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भाकपा (माओवादी) संगठन से जुड़े दो सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बेंगाबाद थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों की पहचान बिहार के जमुई जिले के रहने वाले पंकज यादव और कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के पवन सिंह के रूप में हुई है।

    पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीपीओ) जीतवाहन उरांव ने सोमवार को इस गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं और इनके खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस को इनकी तलाश काफी समय से थी।

    जानकारी के अनुसार, दोनों नक्सलियों के खिलाफ बिहार के जमुई जिले के चरकापत्थर थाना में नक्सली घटना से संबंधित केस दर्ज है। इसके अलावा जमुई, चकाई, चरकापत्थर और चंद्रदीप थाना क्षेत्रों में भी इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वहीं झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड और कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में भी इनकी गतिविधियों को लेकर केस दर्ज हैं।

    पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित पहले चरकापत्थर थाना क्षेत्र के एक मामले में जेल जा चुके थे और हाल ही में जमानत पर बाहर आए थे। इसके बाद से ही बिहार पुलिस और एसटीएफ की टीम इनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।

    पुलिस की दबिश से बचने के लिए दोनों नक्सली गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गोलगो पंचायत के मंझलाटोल गांव में छिपकर रह रहे थे। इसी दौरान पटना एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि दोनों नक्सली यहां मौजूद हैं।

    सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अयोध्या प्रसाद के नेतृत्व में पटना एसटीएफ की टीम बेंगाबाद पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से मंझलाटोल गांव की घेराबंदी कर दी। तलाशी अभियान के दौरान दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    गिरफ्तारी के बाद बिहार एसटीएफ की टीम दोनों आरोपितों को अपने साथ ले गई है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है, ताकि नक्सली नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Bihar STF action Giridih Police operation Jharkhand Naxal News Maoist Naxalite arrested गिरिडीह नक्सली गिरफ्तारी गिरिडीह पुलिस ऑपरेशन झारखंड नक्सल खबर Giridih Naxalite arrest बिहार एसटीएफ कार्रवाई माओवादी नक्सली गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.