Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 April 2026 || 23:09
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Uncategorized»Dhanbad : झरिया से सनसनीखेज मामला, दो माह के बच्चे की संदिग्ध मौत, पिता पर हत्या का आरोप
          Uncategorized

          Dhanbad : झरिया से सनसनीखेज मामला, दो माह के बच्चे की संदिग्ध मौत, पिता पर हत्या का आरोप

          today post liveBy today post liveFebruary 7, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Dhanbad
          Dhanbad
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Dhanbad : धनबाद जिले के झरिया क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। लोदना ओपी क्षेत्र के मधुबन 40 धोड़ा, मुखिया मोहल्ला में एक पिता पर अपने ही दो माह के मासूम बेटे की हत्या का गंभीर आरोप लगा है। बच्चे की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

          घरेलू विवाद से जुड़ा मामला

          पीड़िता महिला के अनुसार, शादी के बाद से ही उसका अपने पति के साथ लगातार घरेलू विवाद होता रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। शुक्रवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद महिला ने बच्चे को दूध पिलाकर सुला दिया और खुद भी सो गई।

          Dhanbad
          Dhanbad

          नाक से खून बहता देख मचा हड़कंप

          महिला ने बताया कि कुछ समय बाद जब उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि बच्चे की हालत बेहद गंभीर है और उसकी नाक से खून बह रहा है। घबराई महिला तुरंत बच्चे को झरिया अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

          पति पर हत्या का गंभीर आरोप

          महिला का आरोप है कि झगड़े के बाद जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे, उसी दौरान उसके पति ने बच्चे का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। महिला ने बताया कि फरवरी 2025 में उसकी शादी चंचल कुमार से हुई थी और शादी के बाद से ही पति बच्चे की पितृत्व को लेकर सवाल उठाता रहा।

          गर्भपात का दबाव और धमकियों का आरोप

          पीड़िता के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान पति लगातार गर्भपात कराने की बात करता था। जन्म के बाद भी वह बच्चे को जान से मारने की धमकी देता था, जिससे महिला लगातार डर के साए में रह रही थी।

          पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

          घटना की सूचना मिलते ही लोदना ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लोदना ओपी प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

          Read More : Hazaribagh के बड़कागांव में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, फायरिंग में एक घायल

          इलाके में दहशत का माहौल

          इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं, वहीं पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Dhanbad News domestic dispute father accused of murder infant murder case Jharia news Jharkhand Crime News Lodna OP Madhuban Dhoda two month old baby death झरिया खबर धनबाद न्यूज मधुबन धोड़ा लोदना ओपी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          April 22, 2026

          निशांत कुमार की बढ़ी राजनीतिक सक्रियता,“जय निशांत, तय निशांत” नारे पर मंथन, प्रवक्ताओं संग निशांत की चर्चा

          April 17, 2026

          बोकारो लापता युवती केस में हाईकोर्ट सख्त,डीएनए जांच में लापरवाही पर हाईकोर्ट नाराज, सीबीआई जांच की चेतावनी

          April 15, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.