Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 23:48
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जंगली हाथी का तांडव, पिता और दो बच्चों की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
          Headline

          जंगली हाथी का तांडव, पिता और दो बच्चों की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

          today post liveBy today post liveJanuary 6, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Chaibasa News:- पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना में हाथी के हमले से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इस हादसे में एक पिता और उसके दो मासूम बच्चों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और शोक का माहौल है।

          प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10:30 बजे एक खूंखार दंतैल हाथी आबादी वाले इलाके में घुस आया। अचानक हुए इस हमले में कुंदरा बाहदां हाथी की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हमले के दौरान उनके पुत्र कोदमा बाहदां और पुत्री सामू बाहदां भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्होंने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। इस घटना में परिवार की एक अन्य बच्ची जिंगीं बाहदां गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के राउरकेला रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

          घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। वन विभाग की ओर से मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता के रूप में 20 हजार रुपये की मुआवजा राशि दी गई और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। हालांकि, पीड़ित परिवार और ग्रामीण इस सहायता को अपर्याप्त बता रहे हैं।

          स्थानीय लोगों का कहना है कि गोईलकेरा और आसपास के इलाकों में बीते कई दिनों से हाथियों का झुंड सक्रिय है। बावजूद इसके हाथियों की निगरानी और लोगों को समय पर सतर्क करने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। ग्रामीणों के अनुसार, अब तक पूरे क्षेत्र में हाथियों के हमले से 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से छह मौतें सिर्फ गोईलकेरा प्रखंड में दर्ज की गई हैं।

          लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोग रात के समय घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की प्रभावी निगरानी, अलर्ट सिस्टम लागू करने और प्रभावित गांवों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          गोईलकेरा हाथी हमला जंगली हाथी कहर पश्चिमी सिंहभूम हाथी आतंक वन विभाग मुआवजा हाथी से मौत झारखंड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.