Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 24 June 2026 || 17:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»एमपी-एमएलए मामलों पर झारखंड हाई कोर्ट सख्त, आपराधिक केसों के त्वरित निपटारे के निर्देश
          Headline

          एमपी-एमएलए मामलों पर झारखंड हाई कोर्ट सख्त, आपराधिक केसों के त्वरित निपटारे के निर्देश

          today post liveBy today post liveDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:- झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य के सांसदों और विधायकों (एमपी-एमएलए) के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को न्यायमूर्ति रंगोन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में इस संबंध में स्वतः संज्ञान से दर्ज मामले की सुनवाई हुई।

          सुनवाई के दौरान अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को मौखिक निर्देश देते हुए कहा कि सांसदों और विधायकों से जुड़े आपराधिक मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाया जाए। अदालत ने स्पष्ट टिप्पणी की कि ट्रायल में अनावश्यक देरी से न केवल न्याय प्रक्रिया प्रभावित होती है, बल्कि इसका सीधा असर गवाहों पर भी पड़ता है, जिससे निष्पक्ष न्याय में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

          हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों का समयबद्ध निष्पादन लोकतंत्र की विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बेहद आवश्यक है। न्यायालय ने जांच एजेंसियों और अभियोजन पक्ष को जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करने का संकेत दिया।

          राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि फिलहाल राज्य में सांसदों और विधायकों से जुड़े दो प्रमुख आपराधिक मामले लंबित हैं, जिनकी निगरानी की जा रही है। वहीं सीबीआई की ओर से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की गई।

          अदालत ने सीबीआई के आग्रह को स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई की तिथि 11 फरवरी निर्धारित की है। साथ ही यह उम्मीद जताई कि अगली सुनवाई तक जांच एजेंसी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी और मामलों के शीघ्र निष्पादन की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: परिजनों से मिले प्रशांत किशोर, सरकार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

          June 24, 2026

          औरंगाबाद: पति से विवाद के बाद महिला ने दो मासूम बेटियों संग नदी में लगाई छलांग, तीनों की मौत

          June 24, 2026

          मुंगेर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा एक किशोरी का शव मिला, चार की तलाश जारी

          June 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: परिजनों से मिले प्रशांत किशोर, सरकार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

          औरंगाबाद: पति से विवाद के बाद महिला ने दो मासूम बेटियों संग नदी में लगाई छलांग, तीनों की मौत

          मुंगेर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा एक किशोरी का शव मिला, चार की तलाश जारी

          CID कोर्ट का बड़ा फैसला,बोकारो ट्रेजरी घोटाला में तीन आरोपितों की जमानत खारिज

          वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ साकार, टीम इंडिया की जर्सी पाकर हुए भावुक

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.