Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 20:20
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»भैंस चोरी के दौरान पशुपालक के हुए हत्याकांड मामले का पुलिस ने किया खुलासा,चार गिरफ्तार
    Headline

    भैंस चोरी के दौरान पशुपालक के हुए हत्याकांड मामले का पुलिस ने किया खुलासा,चार गिरफ्तार

    today post liveBy today post liveDecember 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Araria News:- जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के संथाल टोला में 11 दिसम्बर के अहले सुबह मवेशी चोरी के दौरान पशुपालक की डंडे से पिटाई की गई थी,जिसके बाद पशुपालक की मौत हो गई थी।पशुपालक के हुए हत्याकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।मामले में पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है।जिसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल सहित अन्य चार मोबाइल और मवेशी ढोने के लिए उपयोग में लाए गए पिकअप वाहन बरामद किया है।जानकारी अंजनी कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर दी।

     

    एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि 11 दिसम्बर को भरगामा थाना क्षेत्र के संथाल टोला निवासी पशुपालक उपेंद्र हेंब्रम पिता सुखाय हेंब्रम अपने दो दुधारू पशुओं को चराने के लिए बांध के पास के खेत में ले गए थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों द्वारा उनके दोनों दुधारू पशुओं को जबरन छीनकर ले जाने का प्रयास किया गया।जिसका उपेंद्र हेंब्रम द्वारा विरोध किया गया, तो बदमाशों ने डंडे से उनके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई थी।वहीं घटना के पश्चात बदमाश दोनों दुधारू पशुओं को लेकर फरार हो गया था।

     

    घटना के संबंध में मृतक के परिजन सूरजमुखी देवी ने भरगामा थाना में कांड संख्या- 384/25, दिनांक 11.12.2025, धारा 103 (1)/303(2)/35 बीएनएस के अंतर्गत तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को लेकर फारबिसगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में भरगामा,नरपतगंज, फारबिसगंज,फुलकाहा,नगर थाना,आरएएस थानाध्यक्ष तथा डीआईयू टीम को शामिल कर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

     

    छापेमारी दल के द्वारा गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान सीसीटीवी फुटेज अवलोकन से एक संदिग्ध व्यक्ति मिथिलेश कुमार उर्फ मिट्टू उमर पिता स्वर्गीय फुदन यादव को सुपौल के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के चढ़ने गांव से गिरफ्तार किया गया।मिथिलेश कुमार मवेशी की खरीद बिक्री का काम करता है और पूछताछ के क्रम में उसने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।उन्होंने घटना में शामिल अन्य सहयोगियों का नाम बताया। इस घटना में शामिल दो अन्य अभियुक्त फारबिसगंज थाना क्षेत्र के अड़राहा निवासी बबलू यादव उर्फ बोरहन पिता महेश यादव एवं मुकेश यादव पिता वीरेन यादव को भी गिरफ्तार किया गया।

     

    पूछताछ के दौरान बताया गया कि भैंस चोरी के उपरांत एक टाटा 407 वाहन के माध्यम से उन्हें बिक्री हेतु राजोखर स्थित चंद्रदेई मवेशी हटिया ले जाया गया था। तकनीकी अनुसंधान के पश्चात उक्त टाटा 407 वाहन के चालक ड्राइवर छोटू उर्फ दिलशाद उम्र पिता सैफुल खान को आरएएस थाना क्षेत्र के राजोखर भाग मोहम्मद से गिरफ्तार किया गया।एसपी ने बताया कि चंद्रदेई मवेशी हटिया में चोरी के मवेशियों की खरीद-फरोख्त करने वालों की भी गहन जांच की जा रही है। घटना में शामिल अन्य अपराध कर्मियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है जल्दी उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

    छापामारी दल में फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा,भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार,नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार,फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह,नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य,आरएएस थानाध्यक्ष अंकुर कुमार के साथ डीआईयू टीम शामिल थे।

     

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    नालंदा में 73 लाख की चोरी का खुलासा, मां-बहन समेत 8 आरोपी गिरफ्तार,सोने के गहनों को बनाता था निशाना, कुख्यात चोर चिकारा पुलिस के हत्थे चढ़ा

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.