Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 04:47
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
          Headline

          शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

          today post liveBy today post liveDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Chaibasa News:-  जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए बिहार निवासी एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी का झांसा देकर एक युवती को न सिर्फ भावनात्मक रूप से ठग रहा था, बल्कि उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों के आधार पर भारी रकम की मांग भी कर रहा था।

          पीड़िता द्वारा लिखित शिकायत देने पर पूरा मामला सामने आया। उसने पुलिस को बताया कि औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र निवासी मो. शमसेर अली उर्फ मो. शमशेर आलम (39) से उसकी जान-पहचान लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर हुई थी। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर बातचीत के जरिए आरोपी ने शादी का वादा कर उसका भरोसा जीता।

          लेकिन वर्ष 2023 में आरोपी ने दहेज का बहाना बनाकर शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद उसके परिवार ने उसकी शादी बिहार की एक दूसरी युवती से करा दी। इसके बावजूद वह लगातार पीड़िता से संपर्क में बना हुआ था। इसी दौरान उसने युवती का आपत्तिजनक कंटेंट तैयार कर लिया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

          इसके बाद आरोपी ने तस्वीरें हटाने और उन्हें आगे न फैलाने के नाम पर पीड़िता और उसके परिवार से 5 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। रकम नहीं देने पर और अधिक प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें फैलाने की धमकी दी, जिससे युवती मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई।

          शिकायत के आधार पर कांड संख्या 73/25 दर्ज करते हुए आरोपी मो. शमसेर और उसके भाई निसार अली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 77, 308(2), 3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(ई), 67 और 67(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया।

          एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी इनपुट की मदद से 8 दिसंबर 2025 को आरोपी को उसके गांव बटूरी से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक स्मार्टफोन बरामद किया गया, जिसमें पीड़िता की आपत्तिजनक सामग्री मिली। फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्य पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिए हैं।

          जगन्नाथपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की व्यापक सराहना हो रही है, जिसने साइबर ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में एक युवती को न्याय और सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          जगन्नाथपुर थाना कार्रवाई मो शमसेर अली गिरफ्तारी शादी का झांसा ठगी साइबर अपराध पश्चिमी सिंहभूम साइबर ब्लैकमेलिंग केस
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.