Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 15:30
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Uncategorized»ई-कल्याण छात्रवृत्ति में देरी पर छात्रों का हंगामा, तीन साल से लंबित स्कॉलरशिप: छात्रों ने दिया अल्टीमेटम
          Uncategorized

          ई-कल्याण छात्रवृत्ति में देरी पर छात्रों का हंगामा, तीन साल से लंबित स्कॉलरशिप: छात्रों ने दिया अल्टीमेटम

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 6, 2025Updated:December 6, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:
          झारखंड में ई–कल्याण छात्रवृत्ति के भुगतान में लगातार तीन वर्षों से हो रही देरी के खिलाफ शनिवार को छात्रों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। आदिवासी छात्र संघ, झारखंड के नेतृत्व में हजारों छात्रों ने रांची कॉलेज मुख्य द्वार से मोरहाबादी स्थित कल्याण कॉम्प्लेक्स तक एक विशाल विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को साफ चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर लंबित छात्रवृत्ति जारी करने पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

          छात्रों ने बताया कि वर्ष 2022–23, 2023–24 और 2024–25 की छात्रवृत्ति अब तक जारी नहीं हुई है। इससे न केवल आर्थिक संकट बढ़ा है, बल्कि हजारों छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। कई छात्रों ने कहा कि किराए, किताबों और कॉलेज फीस का भुगतान करना मुश्किल हो गया है, जबकि सरकार लगातार चुप्पी साधे बैठी है।

          डीएसपीएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की ने कहा कि सरकार की उदासीनता ने छात्रों को आंदोलन के लिए मजबूर कर दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि “अब छात्रों का धैर्य जवाब दे चुका है। सरकार तुरंत घोषणा करे, वरना यह आंदोलन राज्यव्यापी उग्र रूप लेगा।”

          आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव ने कहा कि स्कॉलरशिप लाखों छात्रों के भविष्य की रीढ़ है। सरकार का तीन वर्षों तक भुगतान लंबित रखना शिक्षा के अधिकार के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई छात्रों के हक और सम्मान की है, और जब तक भुगतान नहीं होता, विरोध जारी रहेगा।

          विरोध मार्च में ऋतिक कच्छप, अनुज उरांव, शिव उरांव, पारस उरांव, दीपक सोनू कुजूर, आदित्य उरांव, पायल बांडो, राकेश बराईक समेत विभिन्न जिलों और विश्वविद्यालयों के सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल थे। इनमें केंद्रीय मीडिया प्रभारी सुमित उरांव, उपाध्यक्ष दीपा कच्छप, सचिव अमित टोप्पो, पलामू प्रमंडल प्रभारी अशुतोष सिंह चेरो, बोकारो जिला अध्यक्ष रविसान टुडू, धनबाद प्रभारी अभिजीत सोरेन और खूंटी के भुनेश्वर मुंडा भी मौजूद रहे। सभी ने एक ही स्वर में चेतावनी दी कि यदि लंबित भुगतान तुरंत जारी नहीं हुआ, तो आंदोलन को पूरे राज्य में फैलाया जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          E-Kalyan scholarship controversy Jharkhand student protests Ranchi protest march scholarship payment delays tribal student union movement आदिवासी छात्र संघ आंदोलन ई-कल्याण छात्रवृत्ति विवाद झारखंड छात्र प्रदर्शन रांची विरोध मार्च स्कॉलरशिप भुगतान देरी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          July 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.