गिरिडीह। ![]() जमुई पुलिस ने जिले के बेंगाबाद में संयुक्त छापेमारी कर शुक्रवार को एक हार्डकोर महिला नक्सली शोभा उर्फ रोजीना खातून को गिरफ्तार किया है। पुलिस को हाई कोर महिला नक्सली के बेंगाबाद में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस को महिला नक्सली की तलाश लंबे समय से थी। जानकारी अनुसार नक्सली महिला की सूचना पर पुलिस हरकत में आयी और एएसपी सुंधाशु कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाकर बेंगाबाद की धेराबंदी शुरू की। इसके बाद सख्त सर्च अभियान चलाकर महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया। संयुक्त कार्रवाई में जमुई पुलिस के अलावा एसपी सेल, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल और चरका पत्थर पुलिस के जवान शामिल थे। बताते चले कि महिला नक्सली 12 वर्ष की उम्र में ही नक्सली संगठन से जुड़ी थी। फिलहाल वह छत्तीसगढ़ में एक नक्सली संगठन के विस्तार में लगी हुई थी। एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि पुलिस को दो नक्सली वारदात और एक लूट के मामले में महिला नक्सली की तलाश थी। 2016 में वह एक मामले में जेल भी जा चूकी है। महिला नक्सली मूल रूप से गिरिडीह जिले के बेंगाबाद की ही रहने वाली है। फिलहाल वह बेंगाबाद में ही छिपी थी। |
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now