Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 02:38
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रांची में आदिवासी हुंकार रैली में हजारों की भीड़, पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी जुटे
          Headline

          रांची में आदिवासी हुंकार रैली में हजारों की भीड़, पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी जुटे

          today post liveBy today post liveOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:- झारखंड के आदिवासी समाज ने अपनी एकता और पहचान को लेकर शुक्रवार को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में बड़ी हुंकार रैली का आयोजन किया। रैली का आयोजन कुरमी-कुड़मी समाज के अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने की मांग के विरोध में किया गया। आदिवासी बचाओ मोर्चा के बैनर तले रैली में हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग पहुंच रहे हैं।

          रैली में न केवल रांची बल्कि खूंटी, चतरा, लोहरदगा, मांडर, सिल्ली, गुमला, सिमडेगा और लातेहार समेत झारखंड के कई जिलों से लोग पहुंचे हैं। लोग पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर, ढोल-नगाड़े, तीर-धनुष और धार्मिक प्रतीकों के साथ जत्थों में मैदान में प्रवेश कर रहे हैं।

          झारखंड के सभी 33 आदिवासी समुदायों जैसे मुंडा, संथाल, उरांव, खड़िया, हो, बिरहोर समेत अन्य जनजातियों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं। रैली स्थल पर 100 से अधिक वालंटियर व्यवस्था बनाए रखने और संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात किए गए हैं। उपस्थित लोग पारंपरिक झंडे और बैनर लेकर आदिवासी एकता का संदेश दे रहे हैं। ढोल-नगाड़ों की थाप पूरे मैदान में गूंज रही है और पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी समाज की सामूहिक शक्ति की अद्भुत झलक दिखाई दे रही है।

          रैली के मौके पर प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि कुड़मी समाज की एसटी दर्जे की मांग असंवैधानिक है और यह आदिवासियों की अस्मिता पर सीधा हमला है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आदिवासी समाज अपनी पहचान, परंपरा और अधिकार की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करेगा।

          रैली में आदिवासी समुदाय की एकता और संगठित आवाज ने यह संदेश दिया कि वे अपनी पहचान और अधिकारों के लिए किसी भी परिस्थिति में पीछे नहीं हटेंगे। पूरे आयोजन में पारंपरिक सांस्कृतिक झलकियों के माध्यम से आदिवासी समाज की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आदिवासी बचाओ मोर्चा कुड़मी एसटी विरोध झारखंड आदिवासी प्रदर्शन पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा रांची आदिवासी हुंकार रैली
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.