Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 08:16
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सारंडा सेंचुरी प्रस्ताव पर आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों की आपत्ति,जमीन व अधिकार का मुद्दा गर्माया
          Headline

          सारंडा सेंचुरी प्रस्ताव पर आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों की आपत्ति,जमीन व अधिकार का मुद्दा गर्माया

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 30, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          मंत्री बोले- जनता की भावनाओं के खिलाफ फैसला नहीं होगा

          Chaibasa News:  झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र को वन्य अभ्यारण (सेंचुरी) घोषित करने के प्रस्ताव पर मंगलवार को छोटानागरा प्रखंड के मचानगुटू मैदान में बड़ी जनसुनवाई आयोजित की गई। इस जनसुनवाई में हजारों ग्रामीणों के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, मुंडा-मानकी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

          सभा की अध्यक्षता मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की। समिति के सदस्य मंत्री दीपक बिरुवा, विधायक चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव और दीपिका पांडे सिंह भी मंच पर मौजूद रहे। इसके अलावा सांसद जोबा माझी, विधायक सोनाराम सिंकू, निरल पूर्ति, सुखराम उरांव, जगत माझी, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सोरेन, उपायुक्त चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु और डीएफओ अभिरूप सिन्हा समेत कई अधिकारी शामिल हुए।

          जनसुनवाई की शुरुआत डीएफओ ने करते हुए स्पष्ट किया कि समिति की अंतिम रिपोर्ट ग्रामीणों की राय के आधार पर तैयार की जाएगी। इसी दौरान ग्रामीण प्रतिनिधियों ने अपनी गंभीर चिंताएं साझा कीं।

          ग्रामीणों ने कहा कि अगर सारंडा को सेंचुरी घोषित किया जाता है तो उनकी जमीन, वनोपज और पारंपरिक अधिकार खतरे में पड़ सकते हैं। खनन क्षेत्र से मिलने वाला रोजगार बंद होने, विस्थापन की आशंका और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दे भी जोर-शोर से उठाए गए। मुखिया लिपि मुंडा, रामेश्वर चांपिया, मंगल सिंह गिलुआ, बामिया माझी, लगुड़ा देवगम और रामो सिद्धू समेत कई ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रस्ताव पर ग्रामसभा की अनुमति अनिवार्य होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनके हितों की रक्षा नहीं हुई तो वे इस प्रस्ताव का पुरजोर विरोध करेंगे।

          सभा के अंत में मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सरकार जनता की भावनाओं के विपरीत कोई भी निर्णय नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की राय को सम्मानपूर्वक सरकार तक पहुंचाया जाएगा और न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए जनहित को सर्वोपरि रखा जाएगा।

          सर्वोच्च न्यायालय ने झारखंड सरकार को चेतावनी दी है कि सारंडा जंगल के वन्य अभयारण्य (Sanctuary) और ससांगदाबुरु संरक्षण रिज़र्व (Conservation Reserve) बनाने में हो रही देरी को ‘कोर्ट की अवहिरता’ माना जाएगा।  अदालत ने राज्य के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से 8 अक्टूबर  को सुबह १०:३० बजे उपस्थित रहने का आदेश दिया है, और कहा है कि यदि तब तक अधिसूचना नहीं जारी की गई, तो उन्हें बताना होगा कि उन्हें जेल क्यों नहीं भेजा जाए। न्यायालय ने यह भी टिप्पणी की है कि राज्य सरकार पहले दिए गए आश्वासनों का पालन नहीं कर रही है और नए “पुनरीक्षण समितियों” की स्थापना कर प्रक्रिया में अनावश्यक खींचतान कर रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Jharkhand Government Sanctuary Decision Land and Rights of Villagers Machangutu Public Meeting Jharkhand Saranda Sanctuary Public Hearing Saranda Wildlife Sanctuary Proposal ग्रामीणों की जमीन और अधिकार झारखंड सरकार सेंचुरी फैसला मचानगुटू जनसभा झारखंड सारंडा वन्य अभ्यारण प्रस्ताव सारंडा सेंचुरी जनसुनवाई
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.