Chatra News:- पुलिस ने रविवार देर रात अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की। यह कार्रवाई बशिष्ठ नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने रात लगभग 2 बजे जाल बिछाकर वाहन को रोका। जांच में गाड़ी से शराब की बड़ी खेप बरामद हुई और मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।
11 कार्टून रॉयल स्टेज व्हिस्की – कुल 264 बोतलें
12 कार्टून गॉडफादर बीयर (केन) – कुल 288 बोतलें
स्कॉर्पियो वाहन और दो फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त
जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पप्पू भुईयां (30 वर्ष), निवासी नगवां गांव, इटखोरी थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।
पुलिस ने इस मामले में बी.एन.एस. की धारा 47(ए) के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

