Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 25 June 2026 || 15:07
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पत्थर माफिया, दलालों व बिचौलियों ने कराई सूर्या हांसदा की ह/त्या: दीपक प्रकाश
          Headline

          पत्थर माफिया, दलालों व बिचौलियों ने कराई सूर्या हांसदा की ह/त्या: दीपक प्रकाश

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 16, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:  झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केे पूर्व अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने मंगलवार को सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले को लेकर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से करवाने की मांग की। प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुये दीपक प्रकाश ने कहा कि सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला पूरी तरह फर्जी है। सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं, बल्कि पत्थर माफिया, दलाल और बिचौलियों के इशारे पर राज्य की पुलिस ने हत्या की है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच रिपोर्ट से साफ हो गया है कि सूर्या हांसदा की हत्या कराई गई है।

          उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति आयोग में जांच के लिए 16 अगस्त को लिखित आवेदन किया था, जिसे संज्ञान में लेते हुए आयोग ने जांच की है। जांच में आयोग के सदस्य निरुपम चकमा, आशा लकड़ा सहित 6 अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। 12 सितंबर को गृह मंत्रालय भारत सरकार को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की अनुशंसा की है तथा आवेदक के रूप में मुझे भी प्रतिलिपि प्रेषित की है।

          दीपक प्रशाश ने कहा कि जांच टीम के समक्ष आरोपित पुलिस पदाधिकारियों का उपस्थित नहीं होना, मुठभेड़ स्थल पर कोई जंगल नहीं होना और बावजूद इसके दो घंटे तक मुठभेड़ दिखाना, मीडिया को घटना स्थल से दूर रखना, सूर्या हांसदा को बिना कोई वारंट के 24 घंटे से ज्यादा पुलिस की हिरासत में रखना, न्यायिक अधिकारी के समक्ष पेश नहीं करना, घटना स्थल पर खून के धब्बों का नहीं होना जैसे साक्ष्य तथाकथित मुठभेड़ को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।

          सांसद ने कहा कि सूर्या हांसदा एक राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता थे। संथाल परगना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर राज्य सरकार के संरक्षण में पल रहे पत्थर माफिया, दलालों और बिचौलियों का विरोध करते थे। इसलिए वे ऐसे लोगों के निशाने पर थे। एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सूर्या हांसदा सैकड़ों अनाथ, बेसहार व गरीब बच्चों के सहारा थे। उनकी पढ़ाई लिखाई, आवास व भोजन की चिंता करते थे। उन पर कोई वारंट नहीं था, फर्जी मुकदमों में वे बरी होते जा रहे थे, लेकिन राज्य सरकार के इशारे पर उनकी हत्या कराई गई।

          उन्होंने कहा कि सीआईडी जांच से इसका समाधान नहीं, बल्कि लीपापोती होगी। राज्य सरकार के वे पदाधिकारी भला क्या इंसाफ करेंगे, जिनपर हत्या का आरोप है। इसलिए सीबीआई जांच ही एकमात्र समाधान है। उन्होंने राज्य सरकार से इस घटना की अविलंब सीबीआई जांच कराने, आरोपित पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण करने और परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव, प्रदीप सिन्हा,सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक भी उपस्थित थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          allegations on Hemant Soren government Deepak Prakash demands CBI investigation Jharkhand BJP press conference National Scheduled Tribe Commission report Surya Hansda encounter case झारखंड भाजपा प्रेसवार्ता दीपक प्रकाश सीबीआई जांच मांग राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग रिपोर्ट सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मोतिहारी में इतिहास: तीन थर्ड जेंडर अभ्यर्थी पहनेंगे खाकी, पासिंग आउट परेड में गूंजी समावेशिता की मिसाल

          June 25, 2026

          कोडरमा में हाथियों का आतंक, महिला को कुचलकर मार डाला; ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश

          June 25, 2026

          आपातकाल विरोधी आंदोलन भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय : रामबहादुर राय

          June 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मोतिहारी में इतिहास: तीन थर्ड जेंडर अभ्यर्थी पहनेंगे खाकी, पासिंग आउट परेड में गूंजी समावेशिता की मिसाल

          कोडरमा में हाथियों का आतंक, महिला को कुचलकर मार डाला; ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश

          आपातकाल विरोधी आंदोलन भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय : रामबहादुर राय

          मिड-डे मील मद की राशि भुगतान में 8 हजार रिश्वत मांगने वाला बीपीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा

          मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ऑटो की भीषण टक्कर में चार की मौत, चार गंभीर घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.