Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 23:26
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से मचा कहर, 10 की मौत,200 से ज्यादा लोग लापता, उपराज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने जताया शोक
    Headline

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से मचा कहर, 10 की मौत,200 से ज्यादा लोग लापता, उपराज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने जताया शोक

    today post liveBy today post liveAugust 14, 2025Updated:August 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Jammu Kashmir News:-  जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार को भीषण बादल फटने की घटना में 10 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा पड्डर क्षेत्र के चसोती गांव में मचैल माता यात्रा के मार्ग पर हुआ, जहां अचानक बादल फटने से भारी तबाही मच गई। घटना के बाद वार्षिक मचैल माता यात्रा को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।

    स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मंदिर जाने वाले मार्ग के आखिरी यातायात योग्य स्थान के समीप यह आपदा आई, जहां लगभग 200 से 300 श्रद्धालु और स्थानीय लोग फंसे होने की आशंका है। हादसे के बाद जिला प्रशासन, पुलिस, सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बड़े पैमाने पर बचाव और राहत कार्यों में जुटी हैं।

    किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नरेश सिंह खुद घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। वहीं, पाडर के उप-मंडल मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम पहले ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।

    उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “किश्तवाड़ जिले के चसोती गांव में बादल फटने की घटना से मैं अत्यंत व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को बचाव कार्य तेज़ करने और प्रभावितों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए।

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि चसोती इलाके में बड़े पैमाने पर बादल फटा है, जिससे भारी जनहानि हो सकती है। उन्होंने किश्तवाड़ के उपायुक्त से बात कर स्थिति की जानकारी ली और आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

    फिलहाल, बचाव दल कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं और राहत सामग्री भेजी जा रही है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    किश्तवाड़ आपदा राहत किश्तवाड़ बादल फटना किश्तवाड़ में मौतें चसोती गांव बादल फटना जम्मू कश्मीर ताजा खबर जम्मू कश्मीर बचाव अभियान जम्मू-कश्मीर प्राकृतिक आपदा पड्डर में बादल फटना मचैल माता यात्रा रद्द मचैल माता यात्रा हादसा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.