Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 20:02
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»अपहरण की सूचना पर पहुॅची पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, सब इंस्पेक्टर सहित चार जवान घायल
    Headline

    अपहरण की सूचना पर पहुॅची पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, सब इंस्पेक्टर सहित चार जवान घायल

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Bhagalpur News: जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत लकड़ाकोल गांव में शुक्रवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब अपहरण की सूचना पर पहुंची कहलगांव थाने की पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया।

    पुलिस की टीम सिविल ड्रेस और निजी गाड़ी में गांव पहुंची थी, जिसमें सब इंस्पेक्टर दुबे देवगुरु सहित चार जवान शामिल थे। ग्रामीणों को जब इनकी पहचान नहीं हुई, तो उन्होंने पहले फायरिंग सुनी और फिर इन पुलिसकर्मियों को अपराधी समझ लिया। इसके बाद भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। भागने के दौरान सब इंस्पेक्टर देवगुरु को पकड़कर ग्रामीणों ने बुरी तरह पीटा। उनके सिर में गंभीर चोट है और वे आईसीयू में भर्ती हैं।

    सूचना मिलने पर डीएसपी कल्याण आनंद के नेतृत्व में दूसरी पुलिस टीम वहां पहुंची, जिसमें एनटीपीसी थानाध्यक्ष सुशील कुमार और कहलगांव थाने के सब इंस्पेक्टर शत्रुघ्न कुमार शामिल थे। लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने उन पर भी हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाने के लिए बिना जूते-चप्पल के भागना पड़ा।

    इस घटना की जड़ें एक चार साल पुराने हाईवा चोरी केस से जुड़ी बताई जा रही हैं।  पीड़ित राजेश यादव लकड़ाकोल गांव के रहने वाले हैं। वैष्णो देवी से लौटे और नवगछिया स्टेशन से सबौर की ओर जा रहे थे। रास्ते में सन्हौला निवासी विजय भगत दिखे, जिस पर हाईवा चोरी का आरोप था।राजेश ने विजय को पकड़ लिया और गांव लाकर पंचायत की विजय ने पैसे लौटाने की बात कही। लेकिन इसी बीच विजय ने अपने परिजन को कॉल कर दिया और खुद के अपहरण की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना के आधार पर कहलगांव थाने की टीम निजी वाहन और सिविल ड्रेस में वहां पहुंची। गांव के मुहाने पर राजेश को देख पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के एक जवान द्वारा फायरिंग किए जाने से राजेश ने भी पत्थर फेंक दिया शोर सुनकर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस टीम को अपराधी समझ सभी की पिटाई कर दी।

    स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस जब गांव में घुसी तो वे सिविल ड्रेस में थे और गाड़ी भी निजी थी। अचानक फायरिंग शुरू हो गई, जिससे उन्हें शक हुआ कि अपराधियों ने हमला किया है। इसी भ्रम में ग्रामीणों ने घेर कर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस वालों की वर्दी न होने और निजी गाड़ी से आने के कारण उन्हें शक हुआ और हमला कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने करीब 9 राउंड फायरिंग की, लेकिन वह भी असरहीन रही। पुलिस अब हमलावरों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Bhagalpur police attack Bihar villager attack Lakdakol village violence stones pelted on police Bihar Sub Inspector Devguru injured पुलिस पर पथराव बिहार बिहार ग्रामीण हमला भागलपुर पुलिस हमला लकड़ाकोल गांव हिंसा सब इंस्पेक्टर देवगुरु घायल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    नालंदा में 73 लाख की चोरी का खुलासा, मां-बहन समेत 8 आरोपी गिरफ्तार,सोने के गहनों को बनाता था निशाना, कुख्यात चोर चिकारा पुलिस के हत्थे चढ़ा

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.