नीति आयोग की ओर से शुक्रवार को आयोजित ऑनलाइन समीक्षा बैठक में यह जानकारी साझा की गई। बैठक में चतरा जिले की बहुआयामी प्रगति को विशेष रूप से रेखांकित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन और बुनियादी ढांचे जैसे प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार शामिल हैं।
इस प्रतिष्ठित उपलब्धि के लिए चतरा जिले को नीति आयोग की ओर से 10 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि जिले में चल रही विकास योजनाओं को और अधिक मजबूती देने तथा नवाचारों को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी।
चतरा की इस सफलता पर उपायुक्त कीर्ति श्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह जिले के लिए गौरव का क्षण है। यह सम्मान हमारे अधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है। हम इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आकांक्षी जिला कार्यक्रम के लक्ष्यों को और भी दृढ़ता से साकार करेंगे।”
इस समीक्षा बैठक में यह भी बताया गया कि झारखंड का गढ़वा जिला शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से चयनित किया गया है, जो राज्य के लिए एक और उपलब्धि है।
चतरा की यह रैंकिंग न केवल जिले की सकारात्मक छवि को सशक्त करती है, बल्कि अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्त्रोत भी बनती है। नीति आयोग का यह कार्यक्रम समग्र विकास की दिशा में देश के पिछड़े क्षेत्रों को मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो रहा