Imfal News:- मणिपुर में उग्रवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्रवाइयां की हैं। बीते कुछ दिनों में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को भारी सफलता मिली है। न केवल भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त किए गए, बल्कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े कई लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
मणिपुर पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जिरीबाम थाना क्षेत्र के माखाबस्ती इलाके में चलाए गए सघन तलाशी अभियान में एम4 कार्बाइन, इंसास और एसएलआर राइफलें, देशी हथियार, एक ग्रेनेड, 220 से अधिक जिंदा कारतूस, पीके जिलेटिन, कॉर्डेक्स वायर और पंपी बम जैसे विस्फोटक बरामद किए गए।
वहीं, 22 जून को इम्फाल ईस्ट में खुफिया सूचना के आधार पर प्रीपाक (प्रो) उग्रवादी संगठन के चार सक्रिय सदस्यों—थिंगबाइजम फिलिप सिंह, लौरेम्बम कुमार मैतेई, लैशराम हरिदास और युमनाम आकाश सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने हथियारों की जानकारी दी, जिसके आधार पर पोरोमपट थाना क्षेत्र की कालिका पहाड़ियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। इसमें चार एसएलआर, एक लाइट मशीन गन, स्नाइपर राइफलें, ग्रेनेड, डेटोनेटर, स्मोक ग्रेनेड, 550 से अधिक कारतूस, ट्यूब लॉन्चर और ग्रेनेड पार्ट्स शामिल हैं। एक अन्य बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) से जुड़े 35 वर्षीय उग्रवादी सनासम राजेश मैतेई को इम्फाल वेस्ट से गिरफ्तार किया। उस पर नंबोल क्षेत्र में स्कूलों और क्लीनिकों से जबरन वसूली करने का गंभीर आरोप है। इन कार्रवाइयों से मणिपुर में उग्रवाद को करारा झटका लगा है और आम लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास मजबूत हुआ है। रन वसूली करने का आरोप है।

