Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 9 June 2026 || 22:45
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Raja Raghuvanshi murder case : सोनम रघुवंशी ने मेघालय पुलिस के सामने हत्या करने की बात कबूल की
          Headline

          Raja Raghuvanshi murder case : सोनम रघुवंशी ने मेघालय पुलिस के सामने हत्या करने की बात कबूल की

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 11, 2025No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          राजा की मां से गले मिलकर रोया सोनम का भाई, कहा-अब मैं इस घर का बेटा, सोनम काे मिले फांसी देने की सजा

          Raja Raghuvanshi murder case :  इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में पत्नी सोनम रघुवंशी ने मेघालय पुलिस के सामने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। वहीं सोनम के भाई गोविंद ने सोनम को फांसी देने की बात कही है। गोविंद ने कहा कि जिन लोगों ने यह हत्या को अंजाम दिया उन सबको कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए।

          बुधवार को सोनम का भाई गोविंद, राजा रघुवंशी के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचा। गोविंद ने राजा की मां और भाई से मुलाकात की। इस दाैरान जैसे ही राजा की मां से सोनम का भाई गले मिला तो वो फूटकर रोने लगी। उन्होंने कहा कि मुझे जरा भी अहसास नहीं हुआ कि वो ऐसा कुछ करेगी। वो इतना बड़ा कदम उठा लेगी। उसके मन में कुछ था तो बता देती भैया। ऐसा मालूम होता तो हम शादी क्यों करते। जिस पर सोनम के भाई गोविंद ने राजा की मां काे ढांढस बंधाते हुए कहा कि मम्मी मैं खुद जाऊंगा पेशी करवाने। मैं खुद उसको सजा दिलवाऊंगा। आपको कुछ नहीं करना है मम्मी।

          राजा के परिवार से मिलने के बाद साेनम के भाई गाेविंद ने मीडिया से बातचीत की। गोविंद ने कहा कि सोनम ने ऐसा क्यों किया हमें नहीं पता, लेकिन अगर उसने ऐसा किया है तो उसे सजा मिलना चाहिए। उसे सिर्फ फांसी होना चाहिए। मैं जिस दिन अपनी बहन को शादी कर विदा किया था। उस दिन से इस परिवार को अपनाया है और मैं इस परिवार के साथ हूं। गोविंद ने बताया कि सोनम से हमने सारे रिश्ते तोड़ दिए है। इस घर का बेटा अब राजा की जगह मैं हूं। राजा मेरा बहुत करीबी था आज वह हमारे बीच नहीं है, लेकिन इस परिवार का बेटा अब मैं हूं और उसकी सजा दिलाने के लिए मैं काम करूंगा। गोविंद ने कहा कि इस केस में वकील मेरी तरफ से रहेगा और मैं इस परिवार की तरफ से रहूंगा और सोनम को सजा दिलवाएंगे। मैं बोल चुका हूं सोनम इस मामले में गुनहगार है। गोविंद रघुवंशी ने बताया कि सोनम का जब फोन आया था वह फूट-फूट के रो रही थी। कह रही थी भैया मैं यहां पर हूं, फिर मैं पुलिस को अरेंज कर मौके पर पहुंचा। मेरी दो-तीन बार सोनम से उसके बाद बात हुई थी। सोनम रो रही थी।

          गाेविंद ने बताया कि जितेंद्र रघुवंशी का हवाला कारोबार का नाम लिया जा रहा है वह मेरे मौसी का लड़का है। उसका कोई हवाले का काम नहीं है। जितेंद्र रघुवंशी हमारे गोदाम पर हम्माल का काम करता था। मेरी मौसी का लड़का है उसके अकाउंट में पैसा हमारा आता था और हम उसे जो लोकल छोटे-मोटे ट्रांजैक्शंस हैं जो गोदाम खर्च गाड़ी भाड़ा था, वह उसे चलता था और वह अकाउंट जितेंद्र रघुवंशी का था। गोविंद ने कहा कि आरोपी राज कुशवाह और सोनम के बीच अफेयर नहीं था। वह राज को राखी बांधती थी। गोविंद ने बताया कि मैं सोनम से पूछा था कि तुमने ऐसा क्यों किया तो वह इनकार कर रही थी। जब मैं उसको कहा कि राज यह लोग सब पकड़े गए हैं, तब भी वह मना कर रही थी लेकिन मुझे पता है सोनम इसमें गुनहगार है। मेघालय सरकार पर हमने काफी आरोप लगाए हैं, तो मेघालय सरकार हमारे साथ सपोर्ट में खड़ी तो थी, लेकिन दिखाई नहीं दे रही थी कि हमारे सपोर्ट में खड़ी है। सोनम के भाई ने हाथ जोड़कर मेघालय सरकार से माफी भी मांगी है।

          मीडिया से जब गोविंद बात कर रहे थे उस दौरान राजा के भाई विपिन बगल में बैठे थे। राजा के भाई विपिन ने बताया कि गोविंद घर आया था, उसने माफी मांगी। बोला मम्मी जी मेरी बहन ने गलती की है। सोनम ने जो गलती की है, उसके लिए उसे सजा-ए-मौत होनी चाहिए।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          demand for hanging Sonam Raghuvanshi Indore transport businessman murder Meghalaya police murder case investigation Raja Raghuvanshi murder case Sonam Raghuvanshi confession इंदौर ट्रांसपोर्ट कारोबारी हत्या मेघालय पुलिस हत्याकांड जांच राजा रघुवंशी मर्डर केस सोनम रघुवंशी कबूलनामा सोनम रघुवंशी को फांसी मांग
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          June 9, 2026

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          June 9, 2026

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.