Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 6 November 2026 || 19:06
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मनरेगा में बड़ा घोटाला! बिना कुआं खोदे निकाले 1.52 लाख,कागज़ पर बना कुआं,मनरेगा में फर्जीवाड़ा उजागर
          Headline

          मनरेगा में बड़ा घोटाला! बिना कुआं खोदे निकाले 1.52 लाख,कागज़ पर बना कुआं,मनरेगा में फर्जीवाड़ा उजागर

          today post liveBy today post liveJune 5, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu News:- जिले के तरहसी प्रखंड की तरहसी पंचायत अंतर्गत मिसिर पतरा गांव में मनरेगा से स्वीकृत सिंचाई कूप का निर्माण कराए बैगर ही मनरेगाकर्मियों और बिचौलियों की मिलीभगत से एक लाख 52 हजार 552 रुपये की फर्जी निकासी कर ली गई। रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, मुखिया और मनरेगाकर्मियों की मिलीभगत से अनियमितता बरती गई है।

          मिसिर पतरा के पप्पू यादव ने इस संबंध में तरहसी बीडीओ, पलामू डीडीसी, पलामू डीसी को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

          पप्पू यादव के अनुसार रोजगार सेवक रविंद्र कुमार बिचौलियों की मिलीभगत से उनके नाम पर बिरसा सिंचाई कूप निर्माण योजना स्वीकृत कराकर बगैर कुआं की खुदाई कराए ही एक लाख 52 हजार 552 रुपए फर्जी निकासी कर ली है।

          उसके नाम से योजना कब स्वीकृत हुई, इस की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा उन्हें पता चला कि उनके नाम पर मनरेगा योजना से बिरसा सिंचाई कूप निर्माण स्वीकृत कराकर पैसे की अवैध निकासी की जा रही है। जब पप्पू ने ऑनलाइन जांच की तो पता चला कि उनके नाम पर योजना स्वीकृत है और अवैध निकासी भी कर ली गयी है। पप्पू ने बताया कि सिंचाई कूप का कोई कार्य उनके खेत में नहीं हुआ है।

          सबसे दिलचस्प बात है कि सिंचाई कूप निर्माण की राशि का जिन मनरेगा मजदूरों के खाते में भुगतान किया गया है, उन मजदूरों को भी कोई जानकारी नहीं है। संगीता देवी, मदन यादव, मीना देवी, सुनीता देवी, मानो देवी, अनिल साव, रंजीत कुमार, सकेंद्र कुमार यादव, हरिहर यादव, ओमती देवी, निक्की देवी, सुनील कुमार साव, विनीता देवी, लीलावती देवी, सुरेंद्र राम, विनोद साव को कुआं में काम करते दिखाया गया है। यहीं नहीं इन सभी मनरेगा मजदूरों के खाते में मजदूरी भुगतान भी की गयी है। कुआं निर्माण में जिन लोगों के नाम मास्टर रोल बनाकर राशि भुगतान किया गया है, इनमें कोई व्यक्ति काम नहीं किया है। जिनके खाते में कूप निर्माण की राशि भुगतान किया गया है, उन लोगों का कहना है कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। किसी के कूप निर्माण में कोई काम नहीं किया है। पीएम किसान की राशि खाते में डलवाने की बात कह रोजगार सेवक रविंद्र कुमार ने सभी लोगों से खाते से पैसे निकलवा कर लें लिये हैं।

          पप्पू यादव ने अधिकारियों को आवेदन देकर तरहसी पंचायत के मुखिया, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव और बीपीओ की भूमिका अहम बताया है। बीपीओ दीपक कुमार जांच के नाम पर दोषी लोगों से मोटी रकम वसूलने के बाद मामले को रफादफा कर देते हैं। मिसिर पतरा गांव के लोगों का कहना है कि इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो सड़क पर उतर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

          बीपीओ दीपक कुमार ने दूरभाष पर बताया कि उन्हें आवेदन मिला है। इसकी जांच की जाएगा। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मनरेगा योजना में अनियमितता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

          irrigation well fraud Misir Patra employment servant fraud MNREGA irregularity Jharkhand MNREGA scam Palamu Tarhasi Panchayat corruption
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत

          November 6, 2026

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          November 6, 2026

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          खूंटी में दर्दनाक हादसा: चेकडैम में डूबने से मां और छह साल के बेटे की मौ/त

          JSSC-CGL अभ्यर्थियों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, परीक्षा रद्द करने का सरकार का आदेश निरस्त

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.