Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 20:27
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Uncategorized»रांची से दिल्ली गांजा की तस्करी करने जा रहे दो तस्कर को पुलिस ने 25 किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार
          Uncategorized

          रांची से दिल्ली गांजा की तस्करी करने जा रहे दो तस्कर को पुलिस ने 25 किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार

          today post liveBy today post liveMay 23, 2025Updated:May 23, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ramgarh News:-झारखंड से दिल्ली तक गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है।  रामगढ़ एसपी अजय कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांजा की तस्करी करने जा रहे दो युवक को 25 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। प्रेस कॉंफ़्रेंस कर एसपी ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक रांची से गांजा लेकर पतरातू आने वाले हैं। सूचना के बाद पतरातू रेलवे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने पतरातू रेलवे स्टेशन की ओर आने वाले सभी रास्तों पर निगरानी शुरू की। चेकिंग के दौरान ग्रेरेवाटांड से पतरातू रेलवे स्टेशन जाने वाली पीएससी सड़क पर पुतरिया नदी पुल के पास दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।  

          पकड़े गए युवकों में एक का नाम शत्रुघ्न कुमार है, उम्र 25 साल। वह पटना, बिहार का रहने वाला है और फिलहाल पतरातू थाना क्षेत्र में रह रहा है। दूसरा युवक लालू कुमार है, उम्र 19 साल, पिता का नाम राजेश्वरी यादव, निवासी पटना, बिहार। दोनों के बैग की तलाशी ली गई तो कुल 25 किलो गांजा बरामद हुआ।

          शत्रुघ्न के पास से प्लास्टिक में लपेटे हुए 6 पैकेट मिले, जिनका वजन 11 किलो था। लालू कुमार के पास से टेप से लपेटे हुए 14 पैकेट मिले, जिनका कुल वजन 13 किलो 900 ग्राम था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे भुवनेश्वर से ट्रेन पकड़कर रांची आते हैं। फिर बस से पतरातू पहुंचते हैं। इसके बाद ट्रेन से दिल्ली जाते हैं और वहां गांजा बेचते हैं।गांजा से संबंधित कोई वैध कागजात उनके पास नहीं मिले। दोनों को अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री और परिवहन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

          एसपी अजय कुमार ने बताया कि गांजा तस्करी करने वाले लोग रांची रेलवे स्टेशन से दिल्ली की ट्रेन नहीं पकड़ते थे। रांची रेलवे स्टेशन पर सख्ती से जांच की जाती है। जिसमें पकड़े जाने की संभावना अधिक रहती है। इस वजह से यह लोग अक्सर छोटे रेलवे स्टेशन से दिल्ली की ट्रेन पकड़ते थे, ताकि चढ़ने में आसानी हो। एक बार ट्रेन की जनरल बोगी में सवार हो गए, तो फिर कोई भी इन्हें पूछने वाला नहीं। दिल्ली स्टेशन से कुछ दूर पहले ही यह लोग उतर जाते थे, ताकि शहर में भी कोई जांच पड़ताल ना हो।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Jharkhand Police Ramgarh News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          फायरिंग केस में घिरे खान सर ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका,मंगलवार को कोर्ट में अहम सुनवाई

          June 8, 2026

          विक्रमशिला पुल को लेकर बड़ा ऐलान, 30 नवंबर तक बहाल होगा आवागमन,मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, तीन स्लैब बदलेंगे; तब तक मुफ्त रहेगा बेली ब्रिज

          May 31, 2026

          “हरा गमछा-नीला गमछा” बयान पर तेजस्वी यादव का पलटवार, कहा- मुख्यमंत्री पद की गरिमा रखें

          May 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          भागलपुर बाइपास पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.