Muzaffarpur News:- मोतीपुर प्रखंड के राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार सिन्हा को निगरानी विभाग की टीम ने ₹7000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी कथैया थाने से कुछ ही दूरी पर हुई। इससे पहले पंकज कुमार थाने में ज़मीनी विवाद से जुड़ा जनता दरबार लगाकर निकले थे

चक चूहर निवासी अरुण कुमार ने अपनी मां से मिली ज़मीन के म्यूटेशन के लिए मोतीपुर प्रखंड कार्यालय में आवेदन दिया था। इस पर राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार सिन्हा ने ₹7000 की रिश्वत मांगी। अरुण कुमार ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी विभाग में की। जांच के बाद मामला सही पाया गया। निगरानी विभाग में प्राथमिकी संख्या 22/2025 दर्ज की गई।
इसके बाद छह सदस्यीय टीम बनाई गई। टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए पंकज कुमार सिन्हा को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।