Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 14:29
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा – सफल पर्यटन यात्रा, इवेंट मैनेजमेंटे के नाम पर करोड़ों फूंका गया- भाजपा
          Headline

          मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा – सफल पर्यटन यात्रा, इवेंट मैनेजमेंटे के नाम पर करोड़ों फूंका गया- भाजपा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 30, 2025No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने आज प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री की स्वीडन और स्पेन यात्रा को व्यक्तिगत पर्यटन के लिहाज से बेहद सफल लेकिन निवेश के लिहाज से पूर्णत असफल यात्रा बताया। प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री यूरोप के दो सबसे दर्शनीय देश का पर्यटन के लिहाज से सफल भ्रमण करके लौट आए हैं। प्रतुल ने कहा के मुख्यमंत्री की जो पहली तस्वीर भी आई थी वह एक ‘ बैकपैकर’ की भूमिका में थी जिसमें मुख्यमंत्री बैग टांगे दूतावास के अधिकारी से गुलदस्ता ले रहे थे। मुख्यमंत्री अपने कैमरे से दर्शनीय स्थलों के फोटोग्राफ खींचते भी दिखे।

          प्रतुल ने कहा कि राज्य सरकार ने 11 सदस्यीय दल के लिए लगभग 4.30 करोड रुपए की स्वीकृति दे कर राशि एक निजी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को दे दी है।जबकि रांची के प्रतिष्ठित टूरिस्ट ऑपरेटर रांची से स्वीडन और स्पेन की यात्रा का खर्च प्रति ₹2,75,000 व्यक्ति बता रहे हैं।अगर मुख्यमंत्री के लिए घूमना ही मकसद था तो इस टूर ऑपरेटर का सहारा ले सकते थे।राज्य के पैसे की भी बचत हो जाती है।
          प्रतुल ने कहा कि पूरे यात्रा का इवेंट मैनेजमेंट का जिम्मा बाहर की एक कंपनी को दिया गया था।मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि इस कंपनी को इवेंट मैनेजमेंट और सारे प्रोग्राम को मैनेज करने के लिए और कितने करोड रुपए का भुगतान होगा?मुख्यमंत्री के पास अधिकारियों की एक फौज थी तो फिर एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को अलग से रखने का क्या औचित्य था?

          प्रतुल ने कहा कि इस पूरी यात्रा में करोड़ों रुपए फूंके गए लेकिन झारखंड में निवेश का कोई लिखित समझौता की सूचना नहीं आई। मुख्यमंत्री के ऑफिशियल एक्स हैंडल ने जो तस्वीर जारी की उसमें निवेश की संभावनाओं और निवेशकों को आमंत्रण देने से संबंधी सूचना थी।कोई लिखित एग्रीमेंट की सूचना नहीं हुई।यानी मुख्यमंत्री अपने पूरी यात्रा का खर्च के बराबर का भी निवेश लेकर नहीं लौटे।
          प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को फुटबॉल का बहुत शौक है। शौक अच्छी बात भी है।मुख्यमंत्री बर्सिलोना एफसी क्लब पहुंच गए ।वहां उन्होंने क्लब की वाइस प्रेसिडेंट से जर्सी भी ग्रहण किया और तस्वीरें भी खींची। लेकिन जब फुटबॉल को झारखंड में बढ़ावा देने की बात हुई तो एग्रीमेंट आरसीडीई बार्सिलोना क्लब से किया गया जो की बर्सिलोना एफसी से बिल्कुल अलग क्लब है। जहां बर्सिलोना एफसी स्पेनिश फुटबॉल लीग ‘ ला लीगा’ में सबसे ऊपर है। आरसीडीई बार्सिलोना क्लब 13 नंबर पर है। अब तेरहवें नंबर के क्लब से एग्रीमेंट समझ से बाहर है।

          प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री की एक तस्वीर आई जिसमें वह वोल्वो के इंजन के साथ फोटो शूट कर रहे थे। अगर मुख्यमंत्री को वोल्वो पैसेंजर गाड़ी ,बस और ट्रक की नवीनतम ईवी टेक्नोलॉजी देखनी थी तो वह बेंगलुरु भी जा सकते थे जहां वोल्वो की नवीनतम टेक्नोलॉजी पर ईवी गाड़ियां बन रही है।स्वीडन जाने की जरूरत नहीं थी। इसके अतिरिक्त पुणे में टाटा भी आधुनिकतम टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके ईवी ट्रक और बस बना रही है।

          प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री के ऑफिशियल एक्स अकाउंट ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने स्पेन और स्वीडन की कंपनियों से स्पोर्ट्स की ब्रांडिंग, मार्केटिंग और क्रिकेट को बढ़ावा देने की जानकारी ली।प्रतुल ने कहा भारत का आईपीएल पूरे विश्व के सबसे बड़े लीग में है lमुख्यमंत्री जी यही इसका अध्ययन कर सकते थे।स्पेन और स्वीडन में तो क्रिकेट का कोई नामोनिशान नहीं है।फिर वहां क्रिकेट के बारे में क्या रिसर्च हो रहा था?

          प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री को शीघ्र अपनी पूरी यात्रा का एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। इस श्वेत पत्र में पूरे खर्च का विवरण और निवेश के एग्रीमेंट के संबंध में जानकारी देनी चाहिए।निवेश के संभावनाओं और निवेश के वादे पर चर्चा नहीं होनी चाहिए।
          प्रेसवार्ता में सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक भी उपस्थित थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Chief Minister Event Management Hemant Soren Traveling abroad
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          April 23, 2026

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.