सिवान।
जिले के अलीमर्दनपुर गांव में एक सनकी बाप ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने ही चार बच्चो की हत्या कर दी। जबकि हमले में घायल सनकी की पत्नी और एक अन्य बच्ची की हालत गंभीर है, जिसका इलाज अस्पातल में चल रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद सनकी ने खुद भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की, किंतु वह धरा गया। गिरफ्तार सनकी का भी इलाज कराया जा रहा है। मृतको में सनकी अवधेश चौधरी की बेटी ज्योति कुमारी, बेटा अभिषेक, मुकेश और भोला शामिल है। दूसरी बेटी अंजली और पत्नी रीता देवी की हालत गंभीर बनी है। घटना रविवार की देर रात्रि की है। सूत्रो के अनुसार आरोपी ने स्वयं वारदात की जानकारी पुलिस को दी। हमला के कुछ देर पहले ही वह बाहर से अपना घर लौटा था। पुलिस घटना के कारणो की जांच में जुटी है। हालांकि आरोपी ने इतना ही कहा कि मन में आया और वारदात कर दिया। उसने यह भी बताया कि घटना के बाद इसकी जानकारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को देने के लिए उनके मोबाइल पर कॉल किया था, पर कॉल रिसिव नहीं होने के कारण भवनाथपुर हाट थाना में फोन किया।