Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 July 2026 || 18:06
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड कैबिनेट की बैठक में इंटर्नशिप योजना के तहत 17380 छात्रों को रोजगार का प्रशिक्षण देने का निर्णय
          Headline

          झारखंड कैबिनेट की बैठक में इंटर्नशिप योजना के तहत 17380 छात्रों को रोजगार का प्रशिक्षण देने का निर्णय

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 8, 2025No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News :  गर्मी की छुट्टियों में राज्य सरकार विभिन्न सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों के चुनिंदा छात्रों को झारखंड की कला-संस्कृाति, भोजन और संगीत का प्रशिक्षण देगी। सरकार झारखंड ग्रासरूटस इनोवेशन इंटर्नशिप योजना के तहत राज्य के छात्र-छात्राओं को आठ हफ्तों का प्रशिक्षण देगी। यह निर्णय मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

          कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने दी। कैबिनेट में कुल 14 प्रस्तावों की मंजूरी दी गई। इंटर्नशिप योजना के प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध विश्वविद्यालयों से स्नातक, स्नाकोत्तर और उच्च शिक्षा में नामांकित छात्र-छात्राओं को चुना जाएगा। इन छात्रों का चयन हर वर्ष किया जाएगा। इस योजना के लिए कुल 17 हजार 380 छात्र-छात्राओं को चुना जाएगा।

          10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी
          योजना के लिए चुने गए प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप की पूरी अवधि में सरकार 10 हजार रुपए का छात्रवृत्ति भी देगी। उन्हें पांच हजार रुपए का छात्रवृत्ति की पहली किस्त उनके ओरिएंटेशन कार्यक्रम के पूरा होने और इंटर्नशिप के दूसरे सप्ताह के बाद छात्र की ओर से शुरूआती विजिट की रिपोर्ट जमा करने के बाद दी जाएगी। वहीं इंटर्नशिप अवधि के अंत में योजना से संबंधित रिपोर्ट पांच हजार रुपये की दूसरी किस्त दी जाएगी। इंटर्नशिप की राशि छात्रों को डीबीटी के जरिए सीधे उनके खाते में दिया जाएगा। इस योजना का उददेश्‍य जमीनी स्तर पर पारंपरिक नई प्रथाओं और प्रौद्योगिकियों की पहचान करना है। साथ ही पता लगाना है कि किसी समुदाय विशेष की प्रथाओं को अन्य समुदायों की ओर से दोहराया जा रहा है या नहीं।

          सभी 4345 पंचायजों में लागू होगी योजना
          इस योजना को राज्य के सभी 4345 पंचायजों में लागू किया जाएगा। इसके लिए जमीनी स्तर पर स्थानीय जरूरतों की पहचान के लिए चार प्रशिक्षुओं का समूह बनाया जाएगा।

          कैबिनेट के अन्य फैसले

          – राज्य में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल स्पेन और स्वीडन की यात्रा करेगा। इस यात्रा पर होनेवाले खर्च को लेकर कैबिनेट की मंजूरी ली गई।

          – जल संसाधन विभाग क्षेत्रीय अंतर्गत कार्यालयों के लिपिक सह टंकक संवर्ग में नियुक्ति के लिए जल संसाधन विभाग क्षेत्रीय लिपिकीय पदों पर भर्ती नियमावली के गठन की स्वीकृति दी गई।

          – झारखंड मूल्यवर्धित जीएसटी कर अधिनियम-2005 में एविएशन टरबाइल फयूल (एटीएफ) पर लगने वाले वैट में संशोधन की मंजूरी दी गई।

          – झारखंड अवर शिक्षा सेवा संवर्ग (प्राथमिक शाखा) के पदाधिकारियों को राज्य शिक्षा सेवा वर्ग -2 (निरीक्षी शाखा) के पदों पर प्रोन्नति का निर्णय लिया गया।

          – सरकारी अस्पतालों की ओर से विभिन्न स्वास्थ्य बीमा योजना से अधिकतम क्‍लेम की राशि प्राप्त कर अस्पतालों के बेहतर प्रबंधन और स्वास्थ्य सुविधाओं को इंडियन पब्लिक हेल्थ के मानकों के अनुरूप करने के लिए अस्पतालों के लिए गाइडलाइन की मंजूरी दी गई।

          – हाई कोर्ट के आदेश पर झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी स्वर्गीय सरयू प्रसाद चौधरी के वेतन भुगतान से संबंधित प्रस्ताव की स्वीकृति दी गई। इस संबंध में हाई कोर्ट में एलपीए दायर किया गया था।

          – राज्य के कल्याण विभाग की ओर से संचालित आवासीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य के लिए सर्विस प्रोक्योरमेंट के आधार पर अंशकालीन शिक्षकों से कार्य लिए के लिए अवधि विस्तार का निर्णय लिया गया।

          – केंद्रीय दूरसंचार विभाग के अधिनियम में अधिसूचित दूरसंचार (मार्ग के अधिकार) नियम-2024 को लागू करने पर सहमति बनी।

          – झारखंड मूल्यवर्धित कर अधिनियम में खनन और विनिर्माण कार्य में निबंधित कर देने वाले व्यक्तियों के लिए हाई स्पीड डीजल के बल्क पर्चेज के मूल्यवर्द्धित कर में आंशिक छूट देते हुए 22 प्रतिशत या 12.50 रुपये प्रति लीटर की जगह अब संशोधित कर 15 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया।

          – राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) से अर्बन इंफ्रास्ट्रवक्चर डेवपलमेंट फंड (यूआईडीएफ) के तहत ऋण लेने पर उपलब्ध कराये गये आरबीआई के पक्ष में सरकार की ओर से प्राधिकार पत्र प्रारूप और एनएचबी के ऋण स्वीकृति पत्र और शर्तों पर सहमति बनी।

          – राज्य के सरकारी माध्यमिक विद्यालय शिक्षक (टीजीटी) संवर्ग (सप्तम वेतनमान स्तर) तथा सरकारी प्लस-2 विद्यालय शिक्षक (पीजीटी) के (सप्तम वेतनमान स्तर) के 8,900 पदों का प्रत्यर्पण और 510 सरकारी प्लस-2 विद्यालयों में माध्यमिक आचार्य संवर्ग (सप्तम वेतनमान स्तर) के 1373 माध्यमिक आचार्य के पद सृजन का निर्णय लिया गया।

          – पंचम राज्य वित्त आयोग के प्रथम प्रतिवेदन और अनुवर्ती कार्रवाई संबंधी व्याख्यात्मक ज्ञापन को विधानसभा के पटल पर रखने की स्वीकृति दी गई।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Internship Scheme Jharkhand Jharkhand cabinet summer holidays
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.