Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 23:24
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»आपसी रंजिश में की गई थी टंडवा के विशुन साव की ह/त्या] पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, घटना को नक्सली वारदात का रुप दिया था
    Headline

    आपसी रंजिश में की गई थी टंडवा के विशुन साव की ह/त्या] पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, घटना को नक्सली वारदात का रुप दिया था

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 8, 2025Updated:February 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Chatra News:  टंडवा के चर्चित विशुन साव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आपसी रंजिश में की गई हत्या को उग्रवादी कांड का रूप दिया गया था। मामले में पुलिस ने हत्याकांड में रोहित साव सहित चतरा के बधार निवासी राजू और दीपक को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि घटना के बाद पुलिस ने   टीपीसी के नक्सलियाें के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया था।

     ज्ञात हो कि लेम्बुआ गांव निवासी भूनेश्वर साहू उर्फ बिसुन साव का नकाबपोश अपराधियों ने अपहरण कर कुछ ही देर बाद हत्या कर दिया मामले में लेम्बुआ गांव निवासी रोहित साव ही मास्टरमाइंड निकला। आपसी रंजिश में रोहित ने ही समाजसेवी बिशुन साव के हत्या की साजिश रची थी। बिशुन साव के पाही स्थित घर से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित धमधमिया जंगल के पहाड़ी पर धड़ से कटा शव को बरामद किया गया था।

    घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार बिशुन के माता-पिता पदमपुर के पाही वाले घर पर रहते थे जहां बिशुन साव हर रोज सुबह-शाम अपने मवेशियों के देखभाल को लेकर जाता था।रविवार की अहले सुबह भी बिशुन साव अपने पाही वाले घर पहुंचा था।जहां पहुंचते ही हथियारबंद नक्सलियों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। जिसके बाद नक्सलियों ने उसकी मां शीतली देवी को घर के समीप स्थित पेड़ में बंधक बना दिया। जिसके उपरांत नक्शली बिशुन साव को अपने साथ जंगल की ओर ले गये जहां टंडवा-बालूमाथ सीमांत पर स्थित धमधमिया जंगल में गला रेतकर हत्या की घटना को अंजाम दिया।

    पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय ने बताया कि  यह हत्याकांड पूरी तरह से ब्लाइंड था। अपराधियों ने घटना को अंजाम देने में काफी शातिर ढंग अपनाया था। मोबाइल फोन तक का उपयोग नहीं किया था। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से नक्सलियों की तरह के कपड़े पहने,ताकि यह भ्रम बना रहे कि घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया है। मृतक के परिजन भी इस घटना को नक्सली घटना ही मान रहे थे। यही कारण था कि दर्ज प्राथमिकी में टीएसपीसी के नक्सलियों को अभियुक्त बनाया गया था। परंतु जांच के उपरांत इसमें नक्सली घटना नहीं पाई गई। कहा कि आपसी रंजिश के परिणामस्वरूप इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रोहित साव ने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि मृतक भुनेश्वर साव द्वारा उसके छोटे भाई को पॉक्सो एक्ट के झूठे मुकदमा में फंसाकर जेल भेजवा दिया गया था। इसके अलावे कई अन्य मामलों में उसके परिवार को हमेशा ही परेशान किया जाता रहा। जिससे वह काफी नाराज था। इसी नाराज़गी में उसने हत्याकांड जैसा बड़ा कदम उठाया।

    एसपी विकास पांडे के नेतृत्व में गठित स्पेशल एसआईटी की टीम ने एक सप्ताह के भीतर मामले का उद्भेदन किया है। लेंबुआ निवासी विशुन साव को नकाबपोश हथियारबंद लोगों ने अगवा कर जंगल ले जाकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। अपराधी उसकी मां को एक पेड़ में बाध दिया था। पूरे घटनाक्रम को नक्सली गतिविधियों का रूप दिया गया था। इसी मामले में एसपी ने स्पेशल एसआईटी टीम का गठन किया था। एसपी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में रोहित साव के अलावे चतरा के बधार निवासी राजू और दीपक को भी गिरफ्तार किया गया है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Naxalites of TPC The famous Vishnu Saw murder case The SIT team
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    March 14, 2026

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    March 14, 2026

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.