Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 07:41
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पुष्य नक्षत्र में मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाया जाएगा, 19 साल बाद बन रहे कई शुभ योग
          Headline

          पुष्य नक्षत्र में मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाया जाएगा, 19 साल बाद बन रहे कई शुभ योग

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 12, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          –पुष्य नक्षत्र, मकर राशि और शनि देव का बन रहा खास संयोग- देश के कई राज्यों में राजनीतिक उथल-पुथल की संभावना

          Chatra News:  स्नान-दान का महापर्व मकर संक्रांति इस बार 14 जनवरी को ही मनाया जायेगा। भगवान सूर्य नारायण 14 जनवरी को दिन में 03:27 बजे धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर संक्रांति का पुण्यकाल इस बार दिनभर होगा।

          आचार्य चेतन पाण्डेय ने कहा कि इस बार मकर संक्रांति मंगलवार दिन को पड़ रहा है। शास्त्र के अनुसार मंगलवार को सूर्य की संक्रांति होने से पित्त, कफ और वात के प्रकोप से प्राणियों को पीड़ा होती है। राजाओं में कलह और अवृष्टि दुर्भिक्ष होने की अधिक संभावना बनती है। इस बार मकर संक्रांति के प्रभाव से राजनीतिक, सामाजिक उथल-पुथल मच सकती है। लगभग 19 वर्ष बाद इस बार मकर संक्रांति पर अद्भुत संयोग बन रहा है। मकर संक्रांति के दिन पुष्य नक्षत्र भोग करेगा। पुष्य नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं और मकर राशि के भी स्वामी शनि देव ही हैं। यह संयोग स्नान और दान के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है।

          आचार्य ने कहा कि 14 जनवरी को सुबह 10:29 तक पुनर्वसु नक्षत्र है। इसके बाद पुष्य नक्षत्र प्रवेश करेगा। उन्होंने कहा कि इस बार मकर संक्रांति 12 में तीन राशियों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी समय लेकर आ रहा है। कर्क, तुला और मीन राशि के जातकों के लिए इस बार मकर संक्रांति विशेष लाभदायक होगा। सूर्यनारायण के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही पिछले छह माह से चला आ रहा दक्षिणायन का समापन होगा और उत्तरायण प्रारंभ होगा। उत्तरायण को देवताओं का प्रभात बेला कहा गया है। उत्तरायण होते ही हिंदू धर्मावलंबियों के सभी प्रकार के मांगलिक और शुभ कार्य प्रारंभ हो जाते हैं।

          आचार्य ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन भगवान भास्कर की पूजा विशेष लाभकारी मानी जाती है। इस दिन तिल का दान को विशेष महत्व दिया गया है। मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ॐ सूर्याय नमः, ॐ भास्कराय नमः, ॐ मित्राय नमः, ॐ भानवे नमः, ॐ खगाय नमः, ॐ पूषने नमः, ॐ मरिचये नमः, ॐ आदित्याय नमः, ॐ सवित्री नमः, ॐ अर्काय नमः, ॐ हिरण्यगर्भाय नमः भगवान सूर्य के अन्य नामाक्षर मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

          मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त

          इस बार मकर संक्रांति माघ महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाएगा। कई वर्ष के बाद इस बार यह संयोग आया है जब मकर संक्रांति का त्योहार माघ महीने में मनाया जाएगा। ऐसे में इस वर्ष मकर संक्रांति पर स्नान-दान का बहुत लाभप्रद माना गया है। आचार्य पंडित चेतन पाण्डेय ने कहा कि बृहद् ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि संक्रांति दिन में हो तो इसका पुण्य कल दिनभर माना गया है। ऐसे में इस बार मकर संक्रांति का पुण्य काल सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रहेगा। इस दरम्यान कभी भी स्नान-दान किया जा सकता है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Lord Surya Narayana Makar Sankranti Pushya Nakshatra
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.