Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 11 June 2026 || 09:10
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»झारखंड»रांची»Ranchi Land scam: ED ने किया बड़ा खुलासा, भू-माफिया और CO के बीच हुई थी 3.5 करोड़ रुपये की रिश्वत की डील
          रांची

          Ranchi Land scam: ED ने किया बड़ा खुलासा, भू-माफिया और CO के बीच हुई थी 3.5 करोड़ रुपये की रिश्वत की डील

          today post liveBy today post liveNovember 16, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi Land scam: ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने रांची के कांके अंचल में तत्कालीन सीओ दिवाकर द्विवेदी और भू माफिया कमलेश कुमार के बीच हुई करोड़ों की घूस की डील का खुलासा किया है। ईडी की चार्जशीट के मुताबिक, दिवाकर द्विवेदी ने जमीन पर कब्जे के बदले कमलेश से साढ़े 3 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी।

          ईडी ने कोर्ट में पेश किए साक्ष्य, मनी लाउंड्रिंग का बड़ा मामला

          ईडी ने मनी लाउंड्रिंग के मामले में झारखंड के कांके के पूर्व सीओ दिवाकर द्विवेदी, जयकुमार राम, जमीन कारोबारी अरविंद साहू, रेखा देवी और अन्य संदिग्धों के खिलाफ साक्ष्य पेश किए हैं। ईडी का कहना है कि भू माफिया कमलेश ने फर्जी नीलामी पत्रों के जरिए 85 करोड़ रुपये की जमीन की हेराफेरी की और इसके बदले दी गई रकम को विभिन्न किस्तों में लिया गया।

          किस्तों में घूस: 3.5 करोड़ की डील का हुआ खुलासा

          ईडी की चार्जशीट में बताया गया है कि दिवाकर द्विवेदी ने कमलेश से पहली किश्त के तौर पर 20 लाख रुपये, दूसरी किश्त के रूप में 60 लाख रुपये पूर्व डिप्ट्रिक्ट सब रजिस्ट्रार राहुल चौबे के फ्लैट से लिए थे। इसके बाद तीसरी किश्त के 1.50 करोड़ रुपये रांची के रिंग रोड पर प्राप्त किए गए, जबकि अंतिम किश्त डाटा इंट्री ऑपरेटर प्रवीण कुमार जायसवाल के माध्यम से ली गई थी।

          कमलेश के मोबाइल चैट से हुआ खुलासा

          ईडी को कमलेश के मोबाइल से एक तस्वीर मिली, जिसमें वह और डाटा इंट्री ऑपरेटर प्रवीण कुमार जायसवाल एक साथ बैठे हैं, और उनके सामने 1.50 करोड़ रुपये की रकम रखी हुई है। इस तस्वीर को दिवाकर द्विवेदी को भेजे जाने की जानकारी भी मिली है। इसके अलावा, कमलेश के खिलाफ पहला सुराग शेखर कुशवाहा के मोबाइल चैट से मिला था, जिसमें फर्जी नीलामी पत्रों से जुड़े दस्तावेज पाए गए थे।

          रांची में जमीनों की हेराफेरी और मनी लाउंड्रिंग

          ईडी ने बताया कि रांची में बीएयू (बीरसा कृषि विश्वविद्यालय) की 20 एकड़ जमीन समेत कांके अंचल के सैकड़ों एकड़ जमीन से करोड़ों की मनी लाउंड्रिंग की जा रही थी। इस मामले में 21 जून को ईडी ने कमलेश कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें 1 करोड़ 2 लाख रुपये की नकदी, कारतूस और कई दस्तावेज़ व डिजिटल डिवाइस बरामद किए गए थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          jharkhand land scam Jharkhand News land scam Ranchi News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          June 10, 2026

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          June 9, 2026

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          June 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          भागलपुर बाइपास पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.