Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 13 June 2026 || 19:43
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पत्नी की ह/त्या कर शव को नदी किनारे दफनाया, तीन दिन बाद हुआ खुलासा, तीन महीने पहले किया था प्रेम विवाह
          Headline

          पत्नी की ह/त्या कर शव को नदी किनारे दफनाया, तीन दिन बाद हुआ खुलासा, तीन महीने पहले किया था प्रेम विवाह

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 17, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Palamu News:  हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के नासो जमालपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति ने पत्नी की हत्या कर शव को बघमनवा नदी किनारे दफना दिया था। इसका खुलासा 16 अक्टूबर देर शाम हुआ है। घटना 15 अक्टूबर की सुबह की है। जब रीता कुमारी के गायब होने की सूचना मिली। गुरूवार को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया।

          जानकारी के अनुसार पंडवा थाना क्षेत्र के सिक्का-गरेड़ियाडीह गांव निवासी गोरख भइयां तीन महीने पहले रीता कुमारी (20) से प्रेम विवाह कर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड पंचायत के नासो जमालपुर के फटीया टोला में अपनी बहन ममता देवी के यहां रहता था। शादी होने के कुछ दिनों के बाद दोनों के बीच हमेशा झगड़ा-झंझट होते रहता था।

          इसी बीच गोरख भुइयां ने अपनी पत्नी रीता देवी की हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के लिए उसे नदी किनारे दफना दिया, जब इस बात की जानकारी मृतक रीता के परिजनों को मिली तो वे लोग हुसैनाबाद थाना पहुंच कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही हुसैनाबाद की पुलिस घटना स्थल से शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया, किन्तु 17 अक्टूबर को पुनः शव को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां दंडाधिकारी की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया। वहीं इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गयी।

          गांव के सुरेंद्र राम की पत्नी लक्ष्मी देवी ने फर्द बयान में पुलिस को बताया कि वह जब 14 अक्टूबर को मायके से अपने गांव पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि रीता कुमारी घर पर नहीं थीं और उसकी गोतनी ममता देवी पति कुलदीप भुइयां का घर बन्द था, जब ममता देवी के भाई गोरख भुइयां से पूछताछ की गई, तो उसने कहा कि घर में सो रही है, जब 15 अक्टूबर को भी रीता का कहीं पता नहीं चला तो इसकी जानकारी वार्ड सदस्य रेणु देवी को दी, जो इसकी सूचना चौकीदार को दी।

          अगले दिन 16 अक्टूबर को गांव में हल्ला हुआ कि बघमनवा नदी किनारे एक शव गाड़ा हुआ है। अन्य ग्रामीणों के साथ लक्ष्मी देवी नदी किनारे पहुंची तो एक पेड़ के नीचे ताजी मिट्टी में शव गड़ा हुआ पाया, जिसकी पहचान रीता कुमारी के रूप में हुई। आरोप है कि उसकी गोतनी ममता देवी ने अपने भाई गोरख के साथ मिलकर रीता कुमारी की हत्या की और शव को मिट्टी में गाड़ दिया। हत्या का कारण पारिवारिक कलह और प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। घटना के बाद से मृतका का पति, उसकी बहन फरार है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          husband killed his wife Hussainabad Police Station Area Palamu News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कोयले की तलाश में मौत का सामना, रामगढ़ में अवैध खदान में दम घुटने से 4 की मौत

          June 13, 2026

          झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे, एंबुलेंस नहीं मिली तो ट्रैक्टर पर ले गए मरीज की हुई मौत

          June 13, 2026

          बिहार को विकास की नई उड़ान, 12 आधुनिक टाउनशिप पर सरकार का फोकस – सम्राट चौधरी

          June 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कोयले की तलाश में मौत का सामना, रामगढ़ में अवैध खदान में दम घुटने से 4 की मौत

          झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे, एंबुलेंस नहीं मिली तो ट्रैक्टर पर ले गए मरीज की हुई मौत

          बिहार को विकास की नई उड़ान, 12 आधुनिक टाउनशिप पर सरकार का फोकस – सम्राट चौधरी

          लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों की मौत

          मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन संग कल्पना सोरेन पहुँची मां दिउड़ी मंदिर , झारखंड की खुशहाली की मांगी दुआ

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.