Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 9 June 2026 || 20:50
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: बिहार के 12 जिलों की 13 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित
          Headline

          Patna: बिहार के 12 जिलों की 13 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 23, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna:  बिहार में गंगा और इसकी सहायक नदियां पूरे उफान पर हैं। अबतक प्रदेश के 12 जिलों की करीब 13 लाख अबादी बाढ़ से प्रभावित है जबकि बीते 24 घंटे में बाढ़ से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार के पटना, मुंगेर, लखीसराय, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, वैशाली, पूर्णिया, बक्सर, रोहतास, भोजपुर और सासाराम जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। मुंगेर के बाद अब भागलपुर में भी नदी के तेज बहाव वजह से मौत के मामले सामने आये हैं। बाढ़ के पानी में डूबने से भागलपुर, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय समेत कई जिलों में मौत हुई है। भागलपुर के नाथनगर में बीते दिनों डूबे तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं जबकि नाव हादसे में डूबे बच्चे का शव अब तक बरामद नहीं हो सका है।

          लखीसराय और खगड़िया में बाढ़ के पानी में नहाने की गलती किशोरों को भारी पड़ी। अलग-अलग हादसे में दो किशोरों की मौत हो गयी। लखीसराय के सूर्यगढ़ा अंतर्गत रामपुर से सुरजीचक जाने वाली सड़क में बलवा तड़ी पर के समीप स्नान की क्रम में पानी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर अभिषेक कुमार की मौत हो गयी। मृतक रामपुर गांव वार्ड संख्या तीन के रहने वाले सुनील सिंह का पुत्र था। बेगूसराय के मटिहानी अंतर्गत नयागांव थाना क्षेत्र के गोरगामा गांव में शौच जाने के क्रम में गोरगामा निवासी स्व रामोतार पोद्दार के 48 वर्षीय पुत्र भूषण पोद्दार की गंगा ढाब में डूबने से मौत हो गयी।

          नयागांव थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि भूषण पोद्दार रात्रि में शौच करने गये थे। गंगा ढाब के किनारे सोच करने के क्रम में लुढ़क गये और गहरे पानी में जा गिरे, जिससे उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि सुबह में शव पानी के उपर आ गया। ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया।

          खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के खैरी खुटाहा पंचायत अंतर्गत सोनमनकी के बागमती नदी में स्नान करने के दौरान बालक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान सोनमनकी गांव निवासी वार्ड संख्या चार निवासी रामनरेश सदा उर्फ विजय सदा के आठ वर्षीय पुत्र निरगुन कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार की दोपहर अन्य दोस्तों के साथ खेलते-खेलते बागमती नदी में स्नान करने चला गया। निरगुन नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया, जिसके कारण निरगुन लापता हो गया। स्थानीय बालकों द्वारा हल्ला कर लोगों की घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों द्वारा बागमती नदी से बालक का शव बाहर निकाला गया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar flood Ganga
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          June 9, 2026

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          June 9, 2026

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.