Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 02:46
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Jehanabad: बाबा सिद्धनाथ मंदिर में मची भगदड़, आठ की मौत, 30 की हालत गंभीर
          Headline

          Jehanabad: बाबा सिद्धनाथ मंदिर में मची भगदड़, आठ की मौत, 30 की हालत गंभीर

          Sponsored By: ँरंलAugust 12, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jehanabad:  जिले के मखदुमपुर में बाबा सिद्धनाथ मंदिर (वाणावार सिद्धेश्वर धाम) में  में लगभग मध्य रात्रि को मची भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच महिला और तीन पुरुष हैं। दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। इनमें तीस की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह मंदिर मखदुमपुर प्रखंड में स्थित है। भगदड़ में मरनेवालों में  सुशीला देवी, पूनम देवी, निशा कुमारी, निशा देवी, राजू कुमार और प्यारे पासवान की जान चली गई। पूनम गया जिले के मोर टेकरी, निशा कुमारी मखदुमपुर थाना क्षेत्र के लडौआ गांव, सुशीला जल बीघा नाडोल, निशा देवी नगर थाना क्षेत्र के एरकी गांव और प्यारे पासवान स्थानीय निवासी है। दो लोगों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

          लोगों का कहना है कि सावन का सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक थी। श्रद्धालु संकरे गंगा एवं गऊघाट मार्ग से बाबा सिद्धनाथ के दर्शन करने के लिए पहाड़ पर पहुंचे। अचानक मंदिर के पास अफरातफरी मची और लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई महिलाएं और पुरुष गिर गए। जिन लोगों को गंभीर चोट आई है, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों का आरोप है कि लाठीचार्ज की वजह से भगदड़ मची। नगर थाना प्रभारी दिवाकर विश्वकर्मा का कहना है कि कई स्रोत से जानकारी प्राप्त हुई है कि भीड़ नियंत्रण में कई तरह की खामी रही। वरीय अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। घटना दुखद है। जांच में दोषी पाए गए लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

          जहानाबाद जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने इसकी पुष्टि की है। सोमवार सुबह सूर्योदय के समय यह हादसा हुआ। मंदिर क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों की मदद से राहत और बचाव का कार्य चल रहा है। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।जहानाबाद के एसएचओ दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने कहा है कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मंदिर पहुंच चुके हैं।

           घटना पर सीएम ने जताया शोक, मृतकों के परिजन को चार लाख देने का दिया निर्देश

          मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहानाबाद जिले के मखदुमपुर के वाणावार स्थित सिद्धश्वर मंदिर में हुई भगदड़ में सात लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।सीएम ने मृतकों के आश्रितों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संत्पत परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थ ना की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल हुये लोगाों के समुचित इलाज कराने का निर्दश दिया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Baba Siddhanath Temple Bihar News Jehanabad incident Stampede in the temple
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.