Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 03:47
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Palamu: ज्वेलरी शॉप लूटकांड में शामिल जेजेएमपी के पूर्व एरिया कमांडर समेत दो गिरफ्तार
    Headline

    Palamu: ज्वेलरी शॉप लूटकांड में शामिल जेजेएमपी के पूर्व एरिया कमांडर समेत दो गिरफ्तार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Palamu:  नक्सली एवं उग्रवादी संगठन से जुड़े लोग अब आपराधिक गिरोह के साथ जुड़कर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। यह खुलासा पलामू पुलिस की कार्रवाई में हुआ है। झारखंड के गुमला के ज्वेलर्स शॉप में 30 जुलाई को कुख्यात अपराधी मोनू सोनी के साथ मिलकर लूटपाट करने वाले प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी के एरिया कमांडर रहे ललन भुइयां उर्फ अर्जुन जी उर्फ अर्जुन सिंह को उसके एक साथी वीरेन्द्र भुइयां के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक लोहे का बना पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक लूटी गयी मोटरसाइकिल (जेएच03वी4666) बरामद की गयी है।

    ललन पर पलामू एवं लातेहार जिले के थानों में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि वीरेन्द्र पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी से फिलहाल हुई दो घटनाओं का उदभेदन हुआ है। ललन भुइयां (30) निवासी ग्राम दुलसुलमा सतबरवा, वीरेन्द्र भुइयां (23) निवासी ग्राम धावाटॉड़ चकरभोंगा चैनपुर के रहने वाले हैं।

    जिले के पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने शनिवार को बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरांव चढ़नवा मोड़ के पास से जेजेएमपी के पूर्व एरिया कमांडर एवं वर्तमान में पलामू के चैनपुर, रामगढ़, पांकी, सतबरवा, सदर थाना एवं लातेहार के गारू थाना के विभिन्न कांडों में वांछित कुख्यात अपराधकर्मी ललन भुइयां उर्फ अर्जुन जी उर्फ अर्जुन सिंह एवं उसके सहयोगी वीरेन्द्र भुइयां किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

    सदर मेदिनीनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मणिभूषण प्रसाद के निर्देश पर चैनपुर के थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन कर तत्काल आवश्यक करते हुए ललन भुइयां उर्फ अर्जुन जी उर्फ अर्जुन सिंह एवं उसके सहयोगी वीरेन्द्र भुइयां को एक लोडेड अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया।

    पूछताछ में अभियुक्तों ने गुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत कनक ज्वेलर्स में अन्य सहयोगियों के साथ हथियार के बल पर लूट करने का प्रयास एवं डंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत दो सहयोगियों के साथ फायरिंग कर अपाची मोटरसाइकिल लूट की घटना करने की बात स्वीकार की। अभियुक्तों की निशानदेही पर गढ़वा जिले के डंडा थाना क्षेत्र में लूटी गयी अपाची मोटरसाइकिल को भी बरामद की गयी है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    area commander Banned Naxalite organization JJMP Jewellers Shop
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.