Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 10:42
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Hazaribagh: neet paper leak case में झारखंड के हजारीबाग से एक और गिरफ्तारी
    Headline

    Hazaribagh: neet paper leak case में झारखंड के हजारीबाग से एक और गिरफ्तारी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Hazaribagh:  neet paper leak case  में सीबीआई ने मंगलवार को हजारीबाग से एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित राजकुमार उर्फ राजू बताया गया है। इसके अलावा सीबीआई ने पटना से पंकज को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पंकज पर नीट का पेपर चोरी करने का आरोप है और राजू ने इसे आगे बढ़ाया था।

    सीबीआई टीम दो दिनों से हजारीबाग आना-जाना कर रही थी। सीबीआई की टीम ने सोमवार को हजारीबाग के रामनगर स्थित राज गेस्ट हाउस में छापेमारी की थी। इससे पहले राज गेस्ट हाउस के मालिक राजकुमार सिंह सिंह उर्फ राजू के कदमा स्थित आवास में छापेमारी की। सोमवार को टीम ने राजू को हिरासत में लेकर राज गेस्ट हाउस पहुंची। टीम ने उससे गेस्ट हाउस खोलने के लिए चाबी की मांग की, जब चाबी नहीं मिली तो टीम ने ताला तोड़ दिया। टीम ने गेस्ट हाउस को घंटों खंगाला, जहां से कई संदिग्ध दस्तावेज सीबीआई को हाथ लगे हैं। सीबीआई की टीम राजकुमार उर्फ राजू को अपने साथ पटना ले गई।

    सीबीआई की पांच सदस्य टीम एक इनोवा और एक-एक अर्टिगा कार से पहुंची थी। उनके साथ दो संदिग्ध भी थे, जिनको आमने-सामने बैठाकर गेस्ट हाउस में ही राजकुमार राजू के साथ पूछताछ की गई। गिरफ्तार लोगों की निशानदही पर छापेमारी की गई। बताया गया है कि हजारीबाग से गिरफ्तार हुए ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम और पत्रकार जमालुद्दीन से उसके तार जुड़े हुए हैं। पिछले दो दिनों से हजारीबाग में सीबीआई की टीम बेहद गोपनीय ढंग से इस इस प्रकरण की जांच कर रही है। यह भी कहा जा रहा है कि कुछ छात्रों या अभिभावकों के गेस्ट हाउस में आकर रहने की सूचना सीबीआई को हाथ लगी है। इस आधार पर राजू से पूछताछ की जा रही है।

    इससे पहले आठ जुलाई को सीबीआई हजारीबाग में सक्रिय हुई थी। सीबीआई टीम ने ओएसिस स्कूल में पहले दस्तक दी थी। यहां टीम ने ओएसिस स्कूल में हाल के दिनों में हुए परीक्षा की जानकारी प्राप्त की थी। साथ ही उन परीक्षा में कौन-कौन से छात्र सम्मिलित हुए थे उनकी विस्तृत जानकारी और अटेंडेंस सेट अपने साथ ले गई। हजारीबाग नीट पेपर लीक मामले का मुख्य केंद्र बना हुआ है। सबूत के साथ तीन लोग, जिसमें इस स्कूल के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और पत्रकार जमालुद्दीन को गिरफ्तार कर सीबीआई पटना ले गई थी। कुछ दिनों के बाद स्कूल के दो शिक्षकों को भी समन भेजकर पटना बुलाया था, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। जांच के दौरान ब्लू डार्ट कोरियर के कर्मियों से भी पूछताछ की गई।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    CBI neet paper leak case Raj Guest House
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.