Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 08:36
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi:संथाल में घुसपैठ और लव जिहाद को रुकवाना भाजपा की प्राथमिकता ,विधानसभा चुनाव झारखंड की दशा और दिशा तय करेगा : हिमंत विश्व शरमा
          Headline

          Ranchi:संथाल में घुसपैठ और लव जिहाद को रुकवाना भाजपा की प्राथमिकता ,विधानसभा चुनाव झारखंड की दशा और दिशा तय करेगा : हिमंत विश्व शरमा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 29, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          जनता भाजपा की उम्मीद भरी नजरों से देख रही : बाबूलाल मरांडी

          ठगबंधन सरकार आदिवासी,दलित,पिछड़ा, महिला, युवा विरोधी सरकार : अमर कुमार बाउरी

          Ranchi:: असम सरकार के मुख्यमंत्री एवम विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत विश्व शरमा आज एक दिवसीय सांगठनिक दौरे पर रांची आए। विश्व शरमा ने जनजाति समाज से जुड़े पार्टी के नेताओं से उनके आवास पर जाकर आत्मीय मुलाकात की।कुशल क्षेम जाना,एवम राज्य की वर्तमान राजनीतिक ,सामाजिक विषयों पर चर्चा की।  विश्व शरमा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव,दुमका लोकसभा की प्रत्याशी रही  सीता सोरेन,पूर्व सांसद गीता कोड़ा,प्रदेश प्रवक्ता एवम पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ अरुण उरांव के घर पहुंचे। उन्होंने नेताओं के आवास पर ही जलपान एवम भोजन भी किया।

          विश्व शरमा ने प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित घोषणा पत्र समिति,आरोप पत्र समिति,टॉकिंग पॉइंट्स समिति की संयुक्त बैठक एवम युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।
          बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज कुमार सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ, समीर उरांव,प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही,आरती कुजूर,प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह,सांसद बीडी राम, सीपी सिंह,विरांचि नारायण,अनंत ओझा,केदार हाजरा,नवीन जायसवाल,शिवपूजन पाठक,प्रतुल शाहदेव,गीता कोड़ा,शशांक राज,रविनाथ किशोर, आरती सिंह सहित युवा मोर्चा एवम महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

          बैठक को संबोधित करते हुए हिमंत विश्व शरमा ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव झारखंड की दशा और दिशा तय करेगा। झारखंड निर्णायक मोड़ पर है। राज्य की जनता लूट,भ्रष्टाचार, वादा खिलाफी से निजात चाहती है। जनता सुशासन और विकास केलिए समय का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र समिति, आरोप पत्र समिति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने हेमंत सोरेन की जमानत पर कहा कि हर दिन कई लोग जेल जाते हैं और हर दिन कई लोगों को जमानत मिलती है। इसका अकाउंटिंग करना भाजपा का काम नहीं है। यहां तो भ्रष्टाचार चरम पर है। आपराधिक घटनाएं बढ़ीं हैं। पेपर लीक हो रहे हैं।

          हिमंत ने कहा कि झारखंड में हुए लोकसभा चुनाव में लोगों ने भाजपा के पक्ष में वोट देकर आखिर क्या मैसेज दिया। लोगों ने बताया कि वह यहां की सरकार से खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि संथाल में घुसपैठ और लव जिहाद को रुकवाना भाजपा की प्राथमिकता है। कोई गलत तरीके से घुसपैठ कर यहां की आदिवासी लड़कियों से शादी ना करे। इसे रोकना है। भाजपा के मेनिफेस्टो में इस मुद्दे को शामिल किया जायेगा।

          उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र जनता का संकल्प पत्र होगा। पार्टी जन संपर्क और संवाद के माध्यम से सर्व समावेशी और सर्व स्पर्शी और विकासोन्मुख घोषण पत्र तैयार करे ।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आरोपों से घिरी सरकार है।समाज का हर वर्ग इस निकम्मी और भ्रष्ट सरकार से ऊब चुका है। हमे इनकी एक एक नाकामियों को उजागर करते हुए आरोप पत्र तैयार करने केलिए आवश्यक सुझाव दिए।
          श्री विश्व शरमा ने युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक को भी संबोधित किया।

          बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, ने कहा कि जनता की आशा और उम्मीद भाजपा से जुड़ी है। ठगबंधन सरकार ने राज्य की जनता केलिए एक भी भलाई के काम नहीं किए। यह सरकार साढ़े चार वर्षों केवल राज्य को लूटने में जुटी रही। तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति ने राज्य की डेमोग्राफी को बदल दिया है।उन्होंने कहा कि जनता उम्मीद भरी नजरों से भाजपा की ओर देख रही है है। भाजपा ने राज्य बनाया है,भाजपा राज्य को लुटते और बर्बाद होते नही देख सकती। हमे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है।
          नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि ठगबंधन सरकार,आदिवासी,दलित ,पिछड़ा ,महिला ,युवा विरोधी सरकार है। जनता को इस सरकार से निजात दिलानी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          B J P Himanta Biswa Sarma Jharkhand
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.