Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 13 June 2026 || 11:18
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: भाकपा-माले ने कोडरमा लोकसभा सीट से बगोदर विधायक विनोद सिंह को दिया टिकट
          Headline

          Ranchi: भाकपा-माले ने कोडरमा लोकसभा सीट से बगोदर विधायक विनोद सिंह को दिया टिकट

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 30, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:   भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा-माले) ने विनोद सिंह को कोडरमा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। इस संबंध में पार्टी की ओर से शनिवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद, राज्य सचिव मनोज भक्त और शुभेंदु सेन मौजूद रहे।

          नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि इंडिया गठबंधन की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 में माले को कोडरमा से चुनाव लड़ने पर सहमति बनी है। ऐसे में पार्टी ने विनोद सिंह को पार्टी से टिकट दिया है, जिसमें इंडिया गठबंधन पार्टियों की सहमति है। इसके साथ पार्टी की ओर से संकल्प पत्र भी जारी किया गया, जिसमें विभिन्न राजनैतिक और आम मुद्दे शामिल किये गये है।

          प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी ने कहा कि बगोदर के विधायक विनोद सिंह इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस के साझा उम्मीदवार हैं। गिरिडीह जिले की बगोदर विधानसभा सीट से विनोद सिंह भाकपा माले के टिकट पर तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। वर्तमान में भी वह विधायक हैं। झारखंड में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में एक महागठबंधन बना है। इसमें भाकपा माले भी शामिल है।

          झारखंड में चम्पाई सोरेन की अगुवाई वाली सरकार में शामिल सभी दल (कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और भाकपा माले) इस गठबंधन इंडिया का हिस्सा हैं। इन चारों दलों में सीटों का बंटवारा हो चुका है। खबर है कि कांग्रेस पार्टी सबसे ज्यादा सात सीटों पर लोकसभा के चुनाव लड़ेगी। पांच सीट पर झामुमो अपना उम्मीदवार खड़ा करेगा। राजद और भाकपा माले के उम्मीदवार एक-एक लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि राजद ने पलामू और चतरा दो लोकसभा सीटों पर दावेदारी की है।

          बहरहाल, कांग्रेस पार्टी ने अब तक अपने तीन उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने खूंटी से कालीचरण मुंडा, हजारीबाग से जयप्रकाश भाई पटेल और लोहरदगा से सुखदेव भगत को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है। अब भाकपा माले ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

          खबर है कि कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों की घोषणा हो जाने के बाद झामुमो अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगा। झारखंड में मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने अपने सभी 13 उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है। उसने आजसू के साथ गठबंधन किया है और आजसू के खाते में गिरिडीह की सीट आई है। गिरिडीह से चंद्रप्रकाश चौधरी चुनाव लड़ेंगे, इसकी भी घोषणा हो चुकी है।

          झारखंड में अंतिम चार चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। पहले चरण का मतदान 13 मई को होगा। इस दिन चार सीट पर वोटिंग होगी, 20 मई को तीन सीट पर मतदान कराए जाएंगे। इसके बाद 25 मई को चार सीट पर और एक जून को तीन लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी। 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा (सभी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) और पलामू (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) सीट पर वोटिंग होगी। 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग लोकसभा सीटों पर मतदान कराए जाएंगे।

          इसके बाद 25 मई को तीसरे चरण में गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चौथे और अंतिम चरण में एक जून को राजमहल एवं दुमका (दोनों अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) सीटों के साथ-साथ गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग होगी। सभी 14 लोकसभा सीटों के परिणाम चार जून को मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bagodar MLA CPI-ML Koderma Lok Sabha seat Vinod Singh
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          June 12, 2026

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          June 12, 2026

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          June 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          बिहार में भीषण सड़क हादसा : बेगुसराय में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.