Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 26 August 2026 || 00:02
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए गोलीकांड के बाद दोबारे भड़की हिंसा
          Headline

          मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए गोलीकांड के बाद दोबारे भड़की हिंसा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 29, 2020No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          मुंगेर।

          मुंगेर में मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई उपद्रव की घटना में गोली लगने से युवक की हुई मौत व करीब 6 लोगों के घायल होने की घटना के दो दिनों बाद गुरुवार को घटना के विरोध में लोगों ने एक बार फिर हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों की भीड़ ने पहले एसपी लिपि सिंह के दफ्तर को  निशाना बनाया। कार्यालय के आगे लगे बोर्ड को उखाड़ फेंका। एसपी कार्यालय के बाद भीड़ एसडीपीओ आवास में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान कई गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया गया। भीड़ ने कई थानों पर पथराव भी किया। बासुदेव पुलिस चौकी में आग लगा दी। पूरबसराय ओपी पर पथराव के दौरान वहां खड़ी पुलिस की जीप सहित अन्य वाहनों को भी उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। उपद्रवीयों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने के बाद काबू पाया जा सका। इधर मुंगेर में हिंसा भड़कने के मामले में चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए वहां के डीएम राजेश मीना और एसपी लिपि सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। साथ ही जिले में नए डीएम और एसपी की तैनाती कर दी गई है।

          चुनाव आयोग ने पूरे मामले की जांच का जिम्मा मगध प्रमंडल के कमिश्नर असंगबा चुबा आव को सौंपी है। उन्हें 7 दिनों में आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपना है। उल्लेखनीय रहे कि दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन के मौके पर हुई पुलिस फायरिंग की घटना को लेकर वहां के लोग लगातार एसपी लिपि सिंह को हटाने की मांग कर रहे थे। बुधवार को वोटिंग को लेकर किए गए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त के बाद जैसे ही गुरुवार को सुरक्षा बलों को हटाया गया। वहां के लोग एक बार फिर आक्रोशित हो उठे।घटना के बाद शहर का माहौल काफी तनावपूर्ण है।

          गोली कांड को लेकर एडीजी पुलिस मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने बताया है कि पूरे मामले की सीनियर पुलिस अधिकारियों से जांच कराई जा रही है। जिसमें इस बात का पता लगाया जा रहा है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान हालत कैसे बिगड़े, जिससे पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा है कि जल्द ही जांच पूरी हो जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

          पुलिस फायरिंग की घटना के बाद से ही बिहार की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मामले में कड़ी कार्रवाई के साथ उच्च न्यायालय के किसी रिटायर्ड जस्टिस से पूरे घटना की जांच की मांग की थी। वहीं लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान भी लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          चतरा में दारोगा दंपति के सरकारी आवास से नाबालिग बरामद, जांच शुरू

          August 25, 2026

          टंडवा के जंगल में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक घायल

          August 25, 2026

          साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ईंट भट्ठे व बगीचे से 15 मोबाइल के साथ 7 गिरफ्तार

          August 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          चतरा में दारोगा दंपति के सरकारी आवास से नाबालिग बरामद, जांच शुरू

          टंडवा के जंगल में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक घायल

          साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ईंट भट्ठे व बगीचे से 15 मोबाइल के साथ 7 गिरफ्तार

          पटना में सरकारी भर्तियों की मांग पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, वाटर कैनन से रोका मार्च

          कोसी-गंगा का रौद्र रूप: रंगरा में घरों तक पहुंचा बाढ़ का पानी, काजीकोरैया बांध टूटा; 5 हजार की आबादी प्रभावित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.