Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 07:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: इंग्लैंड की टीम को सीरीज में वापसी की उम्मीद, ओली पोप ने कहा टीम पूरी तरह से तैयार है
          Headline

          Ranchi: इंग्लैंड की टीम को सीरीज में वापसी की उम्मीद, ओली पोप ने कहा टीम पूरी तरह से तैयार है

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 21, 2024Updated:February 21, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  इंग्लैंड के प्लेयर ओली पोप ने कहा कि उनकी टीम यहां सीरीज में वापसी करेगी। टीम की तैयारियों के साथ जडेजा और आर अश्विन को बढ़िया प्लेयर बताया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम भले इस सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद बाकी दो मैच लगातार हार चुकी है लेकिन उन्हें भरोसा है कि उनकी टीम वापसी करेगी। टीम एकजुट है। इंग्लिश टीम पूरी तरह से तैयार है। भारत और इंग्लैंड की टीमें 23 फरवरी से चौथे टेस्ट के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी

          ओली पोप बुधवार को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम के प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। ओली पोप के मुताबिक रांची की पिच को देखते लगता है कि यहां स्पिनर को मदद मिलेगी। पिच में काफी दरार है। ओली ने ऐसी पिच पर जडेजा और अश्विन को घातक खिलाड़ी बताया। साथ ही कहा कि वे खुद भी बाएं हाथ के बॉलरों के खिलाफ खेलने को अपनी तैयारियों को और बेहतर कर रहे हैं। जडेजा जैसे बाएं हाथ के प्लेयर ऐसी पिचों पर अपनी काबिलियत और बेहतर तरीके से दिखाएंगे। ऐसे में उनके सामने खेलना और भी कठिन होगा।

          बुधवार को टीम के प्रैक्टिस सेशन को उन्होंने बेहतर बताते कहा कि उनकी टीम रांची के आबो हवा के साथ घुल मिल रही है। ओली ने भारत में पांच टेस्ट मैच खेलने को कठिन चुनौती बताया। खासकर स्पिनरों के सामने लेकिन उनकी टीम राजकोट में पिछली हार को भूलकर अब आगे की चुनौती के लिए तैयार है।

          इससे पहले निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सुबह में इंग्लिश टीम ने जेएससीए स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस किया। स्पिनरों के खिलाफ खेलने के लिए विशेष अभ्यास किया। साथ ही पिच का जायजा भी टीम के कैप्टन और कोच ने लिया। भारतीय टीम भी इसके बाद अभ्यास करेगी। 22 फरवरी को भी दोनों टीमों के प्रैक्टिस में शामिल होने की उम्मीद है।

          भारतीय टीम टेस्ट मैच जीतने की पूरी कोशिश करेगी : शुभमन गिल

          नेट प्रैक्टिस से पहले बुधवार को टीम इंडिया के खिलाड़ी शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि टीम जीतने के लिए पूरी कोशिश करेगी, हम पूरी तरह से तैयार हैं। यहां धोनी के बगैर खेलने और टीम उनको यहां कितना मिस करेगी? के सवाल पर उन्होंने कहा कि रांची में ही नहीं, हम चाहें भारत में कहीं भी खेलें, हर जगह हर कोई उन्हें मिस करता है।

          गिल ने कहा कि टीम इंडिया इस समय बेहद संतुलित है। रांची में ही सीरीज जीतने की उसकी पूरी कोशिश होगी। टीम के शानदार प्लेयर विराट कोहली को टीम इंडिया जरूर मिस कर रही है। अभी टीम में जो यंग स्टार हैं, वे लगातार अपने परफॉर्मेंस से छाप छोड़ रहे हैं। टीम इंडिया के परफॉर्मेंस पर उन्होंने कहा कि टीम फिलहाल हर मैच में 400 प्लस रन कर रही है, जिसे बेहतर कहा जा सकता है।

          नेट प्रैक्टिस में टीमों ने बहाया पसीना

          सुबह में पहले ब्रिटिश क्रिकेट टीम ने जेएससीए स्टेडियम में पसीना बहाया। इसके बाद तय कार्यक्रम के मुताबिक भारतीय टीम भी नेट प्रैक्टिस में उतरी। दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच 23 फरवरी से रांची में होना है। भारतीय टीम यहीं अपनी बढ़त को तीन-एक कर सीरीज पर कब्जा जमाने का प्रयास करेगी। इंग्लिश टीम चाहेगी कि मैच में वह जीते ताकि सीरीज दो-दो की बराबरी पर रहे। इसके बाद धर्मशाला में होने वाले आखिरी और पांचवें टेस्ट मैच में जोरदार टक्कर देखने को मिले।

          इंडिया-इंग्लैंड टेस्ट मैच को लेकर जेएससीए स्टेडियम के टिकट काउंटर से टिकटों की बिक्री 20 फरवरी से शुरू है लेकिन इसकी खरीद में अभी तक ज्यादा उत्साह नहीं दिख रहा है। सबसे सस्ता टिकट 250 रुपये (प्रतिदिन) का है पर इसे भी लेने में दर्शकों की रुचि नहीं दिख रही है। वनडे मैचों के लिए जिस तरह से काउंटरों पर भीड़ दिखती है, वह इस इंटरनेशनल टेस्ट मैच के लिए अबतक नहीं दिखी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          India and England JSCA Player Ollie Pope test match
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.