Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 00:47
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: केंद्र सरकार को सरना कोड देना होगा : राहुल गांधी
          Headline

          Ranchi: केंद्र सरकार को सरना कोड देना होगा : राहुल गांधी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 5, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          केंद्र की सरकार चाहती है कि एचईसी काम करना बंद कर दे।

          Ranchi:  भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी झारखंड में हैं। यात्रा के तहत यहां धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित जनसभा को राहुल गांधी ने संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में आदिवासी सीएम को भाजपा बर्दाश्त नहीं कर सकती है, इसलिए इस सरकार को हटाने का प्रयास हुआ। लेकिन गठबंधन एकजुट हुआ और सरकार बच गई। यह लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं। आईएनडीआईए गठबंधन इस मंसूबे को कभी कामयाब नहीं होने देगा। राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार को सरना कोड देना होगा।

          इस दौरान राहुल ने हैवी इंजीनियरिंग कार्पोरेशन (एचईसी) के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि एचईसी का गला क्यों घोटा जा रहा है। एचईसी के साथ अन्याय क्यों हो रहा है। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की सरकार चाहती है कि एचईसी काम करना बंद कर दे। इसे भी प्राइवेटाइज कर दिया जाये। मोदी सरकार एचईसी के लोगों को बेरोजगार करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी।

          राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार धीरे-धीरे सार्वजनिक उपक्रमों को खत्म कर रही है। मैं जहां भी जाता हूं, मुझे पीएसयू के लोग हाथों में पोस्टर लिए खड़े दिखते हैं। चाहे बीएचईएल हो, एचएएल हो या एचईसी, सभी को धीरे-धीरे अडानी को सौंपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में ओबीसी, आदिवासी, दलित कितने लोग हैं इसकी संख्या बताने वाला कोई नहीं है। देश में 50 प्रतिशत ओबीसी के लोग हैं। तेलंगाना की सरकार ने वादा किया था, उसे पूरा करने का काम कर रही है। जातीय जनगणना की शुरुआत होगी।

          कांग्रेस नेता ने कहा कि इस देश में दलित, पिछड़ा और आदिवासी कितने हैं। इसके पीछे का तर्क समझिए कि प्राइवेट कंपनी में कितने लोग हैं। पता चलेगा कि कोई नहीं है। सरकार जो पैसे खर्च करती है उसमें निर्णय लेने वाले 90 लोगों में से सिर्फ तीन पिछड़े के लोग हैं। बजट में निर्णय लेने वाले सिर्फ पांच प्रतिशत लोग हैं। दलित और आदिवासियों की संख्या शून्य है। सरकारी, प्राइवेट सेक्टर में आदिवासी, दलित और पिछड़ों की संख्या शून्य है। उन्होंने कहा कि पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों की संख्या का पता चलने के बाद ही अधिकार मिल पायेगा।

          उन्होंने कहा कि जीएसटी से छोटे व्यापारियों को फायदा नहीं हुआ। मजदूर जीएसटी देता है। गरीबों का पैसा अरबपतियों के जेब में जा रहा है। छोटे व्यापारियों को पहले खत्म किया। नोटबंदी ने छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया। उसके बाद जीएसटी लागू कर दिया, जितना खोजना है, खोज लो छोटे व्यवसायी नहीं मिलेंगे।

          राहुल ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री मोदी भाषण में बताते थे कि मैं ओबीसी से हूं। जब मैंने ओबीसी जनगणना की बात कही तो ओबीसी बोलना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि देश में सामाजिक अन्याय, महिलाओं के खिलाफ अन्याय, किसानों के खिलाफ अन्याय, युवाओं के खिलाफ अन्याय हो रहे हैं। इस अन्याय के खिलाफ हमने न्याय यात्रा की शुरुआत की है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bharat Jodo Nyay Yatra Central government Rahul Gandhi sarna code
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.