Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 7 July 2026 || 20:15
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा, नई सरकार के साथ शाम को ले सकते हैं शपथ
          Headline

          Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा, नई सरकार के साथ शाम को ले सकते हैं शपथ

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 28, 2024Updated:January 28, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna: बिहार में सत्तारूढ़ जदयू-राजद के बीच जारी खटपट के बीच  मुख्यमंत्री और जनता दल (यू) के नेता नीतीश कुमार ने आज सुबह करीब 11:15 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। नीतीश कुमार ने भाजपा का समर्थन पत्र सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। आज शाम नई सरकार के शपथ लेने की संभावना है। राजभवन जाने से पहले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की। बैठक में नीतीश कुमार ने अपने फैसले की जानकारी दी।

          ऐसे संकेत मिले हैं कि जदयू खेमे से तीन और भाजपा के तीन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हो सकते हैं। राजभवन से बाहर आने पर नीतीश कुमार ने पत्रकारों को अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज हमने इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल से मौजूदा सरकार को समाप्त करने को कहा है।

          नीतीश कुमार ने कहा है कि चारों तरफ से राय आ रही थी। इसी को हमने सुन लिया। अब नये गठबंधन में शामिल होंगे। आज हम लोग पुराने गठबंधन से अलग हो गए हैं। जितना काम हम कर रहे थे, वो कुछ काम ही नहीं कर रहे थे। लोगों को तकलीफ थी, हमने बोलना छोड़ दिया।
          नीतीश कुमार ने 537 दिन बाद आज 28 जनवरी को एक बार फिर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने पिछली बार नौ अगस्त 2022 को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद राजद-कांग्रेस गठबंधन के साथ मिलकर महागठबंधन सरकार बनाई थी।

          भाजपा सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दोपहर लगभग तीन बजे लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ दिल्ली से पटना आ रहे हैं। उनके रात आठ बजे तक यहां रुकने की संभावना है। इस मनमुटाव के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने अखबारों में विज्ञापन दिया है। इसमें उन्होंने अपनी पार्टी (सरकार नहीं) के कामों का ब्योरा दिया है। विज्ञापन में जदयू या नीतीश सरकार का जिक्र नहीं है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          B J P Chief Minister Nitish Kumar jdu resign
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          July 7, 2026

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          July 7, 2026

          कटिहार डीएम ने स्कूल में बच्चों के साथ खाया मिड-डे मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

          July 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          कटिहार डीएम ने स्कूल में बच्चों के साथ खाया मिड-डे मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

          भागलपुर में पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट

          दरभंगा के चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, दो मजदूर घायल; जमीन विवाद के एंगल से जांच जारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.