Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 1 November 2026 || 08:49
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Khunti:गोस्वामी तुलसीदासकृत रामचरित मानस की चौपाइयां अब मुंडारी भाषा में भी गूंजेंगी
          Headline

          Khunti:गोस्वामी तुलसीदासकृत रामचरित मानस की चौपाइयां अब मुंडारी भाषा में भी गूंजेंगी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 24, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          झारखंड के प्रखर आदिवासी मानस मर्मज्ञ छत्रपाल सिंह मुंडा ने विश्व प्रसिद्ध महाग्रंथ का किया क्षेत्रीय भाषा में अनुवाद

          Khunti:  गोस्वामी तुलसीदासकृत रामचरित मानस की चौपाइयां अब झारखंड की मुंडारी भाषा में भी गूंजेंगी। मुरहू प्रखंड के चारिद गांव में रहने वाले छत्रपाल सिंह मुंडा ने विश्व की कई भाषाओं में अनुदित इस महाग्रंथ को क्षेत्रीय भाषा मुंडारी में पद्यानुवाद प्रस्तुत किया है। झारखंड में पहली बार किसी आदिवासी मानस मर्मज्ञ ने लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने वाली रामायण को अपनी भाषा में लिपिबद्ध किया है।

          प्रखर आदिवासी मानस मर्मज्ञ छत्रपाल सिंह मुंडा के ताऊ (बड़े पिता) मझिया मुंडा इससे पहले इस महाकाव्य का गद्यानुवाद कर चके हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक पद से 2012 में सेवानिवृत्त होने के बाद से छत्रपाल सिंह मुंडा अपने गांव में रहते हैं। अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है। पुश्तैनी खेत हैं। अब उन्होंने खुद को किसान के रूप में ढाल लिया है।

          पूर्व अधिकारी छत्रपाल सिंह मुंडा ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से रामचरित मानस के मुंडारी भाषा में अनुवाद करने की अपनी यात्रा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘ ताऊ जब रामचरित मानस का मुंडारी भाषा में गद्यानुवाद कर रहे थे, तब उनकी (बड़े पिता) उम्र अधिक थी। हाथ कांपने की वजह से वह लिख नहीं पाते थे। इसलिए वह बोलते जाते थे और मैं लिखता रहता। इस काम में कई वर्ष लगे। तब कहीं जाकर गद्यानुवाद पूरा हो सका। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने इसका लोकार्पण किया था।’

          मुंडा ने कहते हैं, ‘ ताऊ के इस जुनून को देखकर मेरे मन में भी रामचरित मानस का पद्यानुवाद करने की इच्छा जागृत हुई। मगर उस दौरान केंद्र सरकार के सूचना एवं जनसपंर्क विभाग में नियुक्ति हो जाने से इसमें विघ्न पड़ गया। फिर भी अनुवाद करता रहा। सही न लगने पर फाड़ देता। लिखने-फाड़ने का यह सिलसिला कई वर्ष चला। सेवानिवृत्ति के बाद पैतृक गांव चला आया। खुद को खेती-किसानी में खपा लिया। …और 2021 में फिर कलम उठा ली। पद्यानुवाद करने का संकल्प लिया और डेढ़ वर्ष के परिश्रम के बाद सभी सातों कांड का मुंडारी भाषा में अनुवाद संभव हो पाया।

          उन्होंने बताया कि अनुदित इस ग्रंथ का अभी प्रकाशन नहीं हो पाया है। प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. निर्मल सिंह ने इसके छपवाने का जिम्मा लिया है। उम्मीद है जल्द ही मुंडेरी भाषा में अनुदित रामचरित मानस जनमानस के हाथों में होगी। मुंडा इससे पहले हनुमान चालीसा का मुंडारी भाषा में पद्यानुवाद कर चुके हैं। इसका सचित्र प्रकाशन महात्मा नारायण दास ग्रोवर शोध संस्थान खूंटी ने किया है।

          मुंडारी भाषा के विद्वान छत्रपाल सिंह मुंडा को अयोध्या में भगवान श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से निमंत्रण भेजा गया गया। वह कहते हैं कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने का वे हर संभव प्रयास करेंगे।

          khunti news Mundari language Ramayana Ramcharit Manas
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में ओवरलोड ट्रैक्टर का कहर, नेशनल बॉक्सिंग रेफरी सह शिक्षिका की मौत

          October 31, 2026

          अररिया में टैंकर से हो रही थी शराब की तस्करी, 2777 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          October 31, 2026

          सरायकेला में इंसाफ मांगने थाने पहुंची महिला से दरिंदगी, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 6 निलंबित

          October 31, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में ओवरलोड ट्रैक्टर का कहर, नेशनल बॉक्सिंग रेफरी सह शिक्षिका की मौत

          अररिया में टैंकर से हो रही थी शराब की तस्करी, 2777 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          सरायकेला में इंसाफ मांगने थाने पहुंची महिला से दरिंदगी, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 6 निलंबित

          धनबाद IIT-ISM में बड़ा हादसा, आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत,पुलिस जांच में जुटी

          झारखंड के 28 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, अनूप बिरथरे भी शामिल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.