Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 9 September 2026 || 03:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Nawada: सीएम नीतीश कुमार ने किया नवादा में गंगाजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण
          Headline

          Nawada: सीएम नीतीश कुमार ने किया नवादा में गंगाजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 15, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Nawada: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को गंगाजल की आपूर्ति के लिए हुए कार्यों का लोकार्पण किया। गंगा उद्भव योजना के तहत बिहार के जल संकट से जूझते जिलों में गंगा जल आपूर्ति करने की योजना का एक और चरण सफल हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भगीरथी प्रयास अब नवादा में भी साकार हो गया है। सीएम नीतीश ने नवादा में गंगा जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया। कभी पानी के संकट से जूझने वाले नवादा में अब लोगों के घरों तक गंगा जल की आपूर्ति शुरू हो गई है।

          लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवादा जिले के पौरा गांव आज पहुंचे। उन्होंने गांव स्थित नव र्निमित शोधित जलसंयंत्र परिसर में गंगा जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया। इसके साथ ही नवादा नगर को एक बड़ी सौगात दी। नगर के 17 वार्डों के 13 हजार 965 घरों में प्रतिदिन गंगा जल की आपूर्ति घरेलू कार्यों के लिए कर दी गई है। मौके पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा और उद्योग मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री समीर कुमार महासेठ उपस्थित रहे।

          पटना जिले में मोकामा के हाथीदह से पाइप लाइन के जरिए राजगीर के समीप पहले गंगा जल को लाया गया है।यहां से नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड मोतनाजे गांव स्थित डिटेंशन कैंप तक गंगा जल लाया गया। इसके बाद 20 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए नवादा के पौरा गांव स्थित शोधित जल संयंत्र तक गंगा का पानी लाया गया। पौरा गांव से करीब 13 किलोमीटर दूरी तय करते हुए नवादा नगर में लोगों के घरों तक गंगा का पानी पहुंचाया जाएगा। इसके पहले राजगीर, गया व बोधगया में लोगों के घरों तक गंगा का पानी पहुंचाया जा रहा है।

          इस साल पितृपक्ष मेला व राजगीर मलमास मेला भी लोगों को पेयजल के रूप में गंगा जल उपलब्ध कराया गया। मौके पर डीएम आषुतोष कुमार वर्मा, एसपी अंबरीष राहुल, विधायक विभा देवी, नीतू देवी, प्रकाशवीर, अशोक यादव, पूर्व विधायक कौशल यादव, पूर्व एमएलसी सह जदयू जिलाध्यक्ष सलमान रागीब, राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, कांग्रेस सतीश कुमार मंटन आदि उपस्थित रहे।

          कई अधिकारियों को किया सम्मानित : पौरा गांव पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल संसाधन विभाग के कई अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। योजना को धरातल पर उतारने में अपना योगदान देने वाले जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद समेत दर्जन भर अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सीएम अपने ड्रीम प्रोजेक्ट से काफी खुश नजर आए।

          ग्रामीणों में उत्साह :

          मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। फलस्वरूप आमजन आयोजन से पूरी तरह दूर रहे। केवल पास दिखाने वाले लोगों को परिसर के भीतर जाने की अनुमति थी। गांव में आयोजन होने के बाद पौरा के ग्रामीण पूरी तरह अलग-थलग नजर आए। हालांकि सीएम के वापस जाते ही ग्रामीणों की भीड परिसर के अंदर घुस गई।

          Chief Minister Ganga water Inauguration Nawada News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          September 8, 2026

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          September 8, 2026

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          September 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          सुल्तानगंज-भागलपुर रेलखंड पर अकबरनगर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया परिवार, पति-पत्नी समेत मासूम बेटी की मौत

          भागलपुर में बाढ़ का कहर: गांवों से पॉश कॉलोनियों तक डूबा शहर, संकट बढ़ा,गोराडीह में दो दर्जन गांव जलमग्न, सड़क पर दो फीट पानी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.