Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 15 September 2026 || 15:39
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»khunti: राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगा खूंटी का दिव्यांग झोंगो पाहन
          Headline

          khunti: राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगा खूंटी का दिव्यांग झोंगो पाहन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 10, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          khunti:  जीवन में परिस्थितियां कितनी ही कठिन क्यों न हो, लेकिन मन में कुछ करने का जज्बा हो, इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास प्रबल हो, तो न दिव्यांगता बाधा बनती है और न ही गरीबी आड़े आती है। इसे सिद्ध कर दिखाया है खूंटी के नेताजी सुभाषचन्द्र बोस आवासीय विद्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त युवा दिव्यांग तीरंदाज झोंगो पाहन। आज वह जीता जागता दृढ़ इच्छाशक्ति का बड़ा चेहरा है।

          बचपन में ही दोनो पैरों में पोलियो का शिकार होने के बावजूद झोंगो ने अपने हौसलों और इरादों के बल पर ऊंची उड़ान भरने की तैयारी कर रखी थी। झोंगो पाहन को 26 से 29 दिसंबर तक पंजाब के पटियाला में होनेवाली राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में झारखण्ड तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। खूंटी प्रखंड की फुदी पंचायत के सेल्दा गांव निवासी झोंगो के पिता गुसू पहान अपने गाव में चरवाहा का काम करते हैं, तो मां सोवाग देवी गृहिणी है। गरीबी, तंगहाली और बेटे की दिव्यंगता के बावजूद पढाई न छूटे, इसलिए 2022 में झोंगो का नामांकन खूंटी के बिरहू स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस विद्यालय में कराया। वहीं से तीरंदाजी की शुरुआत की और आज वह तीरंदाजी के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पटल पर दस्तक दे रहा है।

          ओलंपिक में पदक जीतना सपना
          झोंगो ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत में वह कोच द्वारा धनुष थमाए जाने पर वह थोड़ा नर्वस था और उम्मीद नहीं थी कि बेहतर करेंगे, लेकिन सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि सामान्य तीरंदाजों को भी निशाना साधने में पीछे छोड़ रहा है। अब एकमात्र सपना ओलंपिक और पैरा ओलंपिक खेलों में भारत के लिए पदक जीतना खासकर गोल्ड मेडल हासिल करना है।

          सुविधा मिले तो और बेहतर प्रदर्शन करेंगे खिलाड़ी
          झोंगो के प्रशिक्षक दानीश बताते हैं कि झोंगो भले ही दिव्यांग है, लेकिन उसका शरीर तीरंदाजी के लिए पूरी तरह से अनुकूल है और वह तेजी से इस विधा में निपुण हो रहा है। वह लगातार बेहतर करने की कोशिश में रहता है। कोच अशीष बताते हैं कि सीमित संसाधनों में झोंगो बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, जबकि संसाधन और आधारभूत संरचना यदि बेहतर तरीके से यहां उपलब्ध कराया जाए, तो यहां के तीरंदाजों में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने की प्रतिभा है।

          खूंटी जिले के लिए गौरव की बात

          नेताजी सुभाष चन्द्र बोस विद्यालय में समाज के अन्तिम वर्ग के अनाथ, एकल अभिभावक के बच्चे, दिव्यांग, मानव तस्करी के मुक्त कराये गए और नक्सल प्रभावित परिवार के बच्चों को पढाई और खेल के माध्यम से उन्हें मुख्यधारा में लाने का एक प्रयास है। इसमें अब बच्चे को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलना समस्त विद्यालय और जिला के लिए गौरव की बात है।

          Handicapped Jharkhand News National Para Archery Championship
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत,बचाने उतरा तीसरा मजदूर भी गैस की चपेट में आया

          September 14, 2026

          गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस परेड के दौरान हुआ हमला, फर्जी पासपोर्ट-वीजा से दुबई भागने की थी तैयारी

          September 14, 2026

          धनबाद में मिली किशोरी की सिर क/टी ला/श मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

          September 14, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत,बचाने उतरा तीसरा मजदूर भी गैस की चपेट में आया

          गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस परेड के दौरान हुआ हमला, फर्जी पासपोर्ट-वीजा से दुबई भागने की थी तैयारी

          धनबाद में मिली किशोरी की सिर क/टी ला/श मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

          काश के फूलों ने बिछाई सफेद चादर, मानसून की विदाई और त्योहारों की आहट

          कोडरमा घाटी में दो टेलरों की जोरदार टक्कर, एक चालक की दर्दनाक मौत, दुसरा केबिन में फंसा रहा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.