Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 00:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Dhanbad : हेमंत सोरेन ने धनबाद जिले के एसपी को बना रखा है अपना वसूली एजेंट : बाबूलाल मरांडी
          Headline

          Dhanbad : हेमंत सोरेन ने धनबाद जिले के एसपी को बना रखा है अपना वसूली एजेंट : बाबूलाल मरांडी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 26, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Dhanbad : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि धनबाद सहित पूरे झारखंड में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। झारखंड में बेहिसाब अपराध बढ़ा है। धनबाद में एसपी हैं। सबका प्रमोशन हो गया परंतु वसूली करने के लिए इनका प्रमोशन नहीं हुआ। हेमंत सोरेन ने धनबाद जिले के एसपी को अपना वसूली एजेंट बना रखा है l यहां के एसपी अपराधियों के साथ मिलकर रंगदारी वसूल रहे हैं।

          मरांडी ने कहा कि जनता से लूटे गए इन्हीं पैसों से हेमंत अपने कोर्ट-कचहरी का खर्चा निकाल रहे हैं। पलामू में पदस्थापन के दौरान इनके एक कारनामे से हमने पत्र लिखकर सरकार को अवगत कराया परंतु सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ा। वैसे दागी अधिकारी को धनबाद जैसे जिला में सरकार पदस्थापित करके रखी है तो दाल में कुछ काला जरूर है। यह तो राज्य की स्थिति है, फिर कैसे कानून व्यवस्था ठीक होगी।  मरांडी मंगलवार को संकल्प यात्रा के तहत निरसा विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

          श्री मरांडी ने कहा कि सरकार का काम होता है कानून व्यवस्था ठीक कराना लेकिन आज झारखंड में क्या हो रहा है किसी से छुपा नही है यहां प्रत्येक दिन चोरी, डकैती, लूट, अपहरण, हत्या यहाँ तक कि बहु बेटियों की इज्जत भी सुरक्षित नही है , आखिर यह स्थिति क्यों पैदा हुई।जब झारखंड में भाजपा की सरकार होती है तो अपराधी ख़ौफ़ खाते हैं।  झारखंड से भाग खड़े होते हैं लेकिन जब राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनती है तो अपराधी बेख़ौफ़ होकर अपराध करते हैं आखिर पुलिस करती क्या है ?

          श्री मरांडी ने कहा कि बीजेपी के हाथों ही झारखंड का विकास संभव है। देश के अंदर जिन लोगों ने वर्षों तक लूटा है, मोदी जी के नेतृत्व में उन लुटेरों, दलालों को पकड़ा जा रहा है तो परिवार और पैसे की राजनीति करने वाले मोदी जी को रोकने के लिए सारे लोग एक हो रहे हैं। देश की चिंता करने वाले, किसानों, गरीबों, महिलाओं की चिंता करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हम सबों को भी खड़ा होना होगा। यही आपसे आग्रह करने आया हूं। हम सबको मिलकर इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। यही संकल्प लेकर आप सभी जाएं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          एसपी धनबाद धनबाद न्यूज बाबूलाल मरांडी वसुली एजेंट
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.