Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 22:49
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Giridih: डुमरी विधानसभा उप चुनाव में 64 फीसदी से अधिक मतदान
          Headline

          Giridih: डुमरी विधानसभा उप चुनाव में 64 फीसदी से अधिक मतदान

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 5, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Giridih:  शिक्षा मंत्री रहे जगरनाथ महतो के निधन से रिक्त हुई डुमरी-33 विधानसभा सीट पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में हुए उप चुनाव में 64 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। नक्सल प्रभावित छंछदो, धावाटाड, बरियारपुर, बेड़ो, फतेहपुर, नागाबाद समेत हार्डकोर भाकपा माओवादियों के इलाकों में भी सुबह सात बजे से ही वोटरों की लम्बी कतार लगी थी। दिनभर रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच हर वर्ग के मतदाताओं ने वोट डाला।

          पूर्वाह्न 11 बजे तक 27.56 फीसदी, अपराह्न एक बजे तक 43.56 प्रतिशत, तीन बजे तक 58.92 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक 64 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। इस दौरान जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकडा, आरक्षी अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा मतदान केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहे।

          उल्लेखनीय है कि 2 लाख 98 हजार 62 9 मतदाताओं वाली डुमरी विस सीट पर कुल 373 मतदान केन्द्र बनाये गये थे। इनमें 143 संवेदनशील और इतने ही अति संवेदनशील बूथों के रूप में चिन्हित किये गये थे। उप चुनाव में कुल छह प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। स्व. जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी झामुमो के टिकट पर इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी हैं। एनडीए गठबंधन से आजसू के टिकट पर यशोदा देवी एवं एआईएमआईएम के टिकट पर मोबिन रिजवी सहित अन्य प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। मतगणना 8 सितम्बर को होगा। सभी उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

          नक्सल प्रभावित नागाबाद में लोग बेखौफ, महिलाएं भी पहुंचीं वोट डालने

          विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। नक्सल प्रभावित नागाबाद में मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां उत्क्रमित मध्य विद्या लय नागाबाद में स्थित बूथ नम्बर 10, 11, 12 और 13 में सबसे अधिक महिलाओं में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाओं की लंबी कतार लगी हुई है।

          नावाडीह के बूथ संख्या 327 उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझलीटांड में भी मतदाताओं की भीड़ रही। झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदनवार और मंत्री बेबी देवी ने अलारगो स्थित मध्य विद्यालय के बूथ नंबर 347 में अपना मतदान किया। उन्होंने कहा, वह अपने पति स्वर्गीय जगन्नाथ महतो के कार्यों को पूरा करेंगी। वो हर चुनाव में इसी मतदान केंद्र पर आकर सबसे पहले वोट डालते थे। उसी परंपरा को मैंने निभाया है।

          मतदान शुरू होने से पहले जिला परिषद कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने सभी मतदान केन्द्रों पर मॉक पोल की जानकारी ली। चपरी गेस्ट हाउस में बने इलेक्शन कंट्रोल रूम से वेब-कास्टिंग के माध्यम से सभी मतदान केन्द्रों पर निगरानी की जा रही है।

          मतदान के मद्देनजर क्षेत्र को 31 सेक्टर में बांटा गया है।इसके लिए 31 पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 15 जोनल दंडाधिकारी तैनात हैं। तीन सुपर जोनल दंडाधिकारी को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। इन सभी के वाहन जीपीएस से लैस हैं। शाम पांच बजे मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम को गिरिडीह के पचंबा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति में रिसीव किया गया। समिति में बने स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इसके लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इसकी निगरानी में पैरा मिलिट्री, इको और जिला पुलिस बल को तैनात किया गया है। मतगणना आठ सितंबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          उप चुनाव कड़ी सुरक्षा गिरिडीह न्यूज डुमरी मतदान विधानसभा शांतिपूर्ण मतदान
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.